फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav Route diversion in Varanasi in view of EVM accumulation

UP Nikay Chunav: ईवीएम जमा होने के मद्देनजर वाराणसी में रूट डायवर्जन, शाम में पहड़िया मंडी की ओर जाने से बचें

Wed, 03 May 2023 10:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 10:02 PM IST
सार

यूपी नगर निकाय के चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद गुरुवार शाम छह बजे के बाद पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा की जाएंगी। इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Route diversion in Varanasi in view of EVM accumulation
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी नगर निकाय के चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद गुरुवार शाम छह बजे के बाद पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा की जाएंगी। इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन
  • आजमगढ़ की तरफ से पांडेयपुर चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को पांडेयपुर चौराहे (फ्लाईओवर के नीचे) से कालीमाता मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हुकुलगंज रोड पर मोड़कर चौकाघाट होते हुए गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
  • आजमगढ़ की तरफ से लालपुर तिराहे से होकर काली माता मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों को लालपुर पुलिस चौकी से डायवर्ट कर पांडेयपुर होकर हुकुलगंज रोड से गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • काली माता मंदिर से कोई भी वाहन पहड़िया मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को दाएं मोड़ दिया जाएगा, जो पंचक्रोशी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: वाराणसी मंडल के 24.37 लाख मतदाता कल डालेंगे वोट, काशी में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

UP Nikay Chunav Route diversion in Varanasi in view of EVM accumulation
बस में सवार होते मतदानकर्मी - फोटो : अमर उजाला
  • पुलिस लाइन ओवरब्रिज के ऊपर से काली माता मंदिर की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा और न पांडेयपुर से काली माता मंदिर की तरफ भेजा जाएगा। इन वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पांडेयपुर होकर गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा।
  •  चौबेपुर और सारनाथ की तरफ से आने वाले वाहनों को आशापुर चौराहे से पहड़िया की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को आशापुर से चंद्रा चौराहा से पंचक्रोशी चौराहा या सारनाथ से रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

  • जनपद गाजीपुर की तरफ से आने वाले सभी वाहन आशापुर तक आ सकेंगे। आशापुर से पहड़िया मंडी की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को आशापुर चौराहा से पंचक्रोशी चौराहा या सारनाथ से रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
  •  काली माता मंदिर से पहड़िया चौराहे तक पड़ने वाले किसी भी कट से भी किसी प्रकार के वाहन को वाराणसी से गाजीपुर रोड पर नहीं आने दिया जाएगा।

  • ईवीएम जमा करने के दौरान किसी प्रकार के वाहन को काली माता मंदिर से पहड़िया मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर नो एंट्री रात दो बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed