फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 24.37 lakh voters of Varanasi Mandal will vote tomorrow prestige For BJP

UP Nikay Chunav: वाराणसी मंडल के 24.37 लाख मतदाता कल डालेंगे वोट, काशी में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Wed, 03 May 2023 08:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 08:11 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023:  यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर को मतदान होगा। चारों जिले के 24.37 लाख 278 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य तय करेंगे। कई सीटों पर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 24.37 lakh voters of Varanasi Mandal will vote tomorrow prestige For BJP
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) के 24.37 लाख 278 मतदाता वोट डालेंगे। वाराणसी नगर निगम में मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी की गंगापुर सहित चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के 236 नगर पंचायत व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चारों जिलों में सभासद के 2942 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा, जो कि शाम छह बजे तक चलता रहेगा। बुधवार की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां आपन-अपने बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


कहीं त्रिकोणीय लड़ाई तो कहीं बागी बिगाड़ेंगे खेल
निकाय चुनाव में मतदान के एक दिन पूर्व प्रत्याशियों और पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। वार्डों में कहीं त्रिकोणीय लड़ाई है तो कहीं बागी खेल बिगाड़ सकते हैं। इसे देखते हुए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के धुरंधर नेताओं को लगाया है। जिन वार्डों में टिकट नहीं मिला है वे निर्दलीय चुनाव लड़कर समीकरण बिगाड़ रहे हैं। जिसे संभालने के लिए पार्टी के नेताओं की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  अब माफिया दिखते हैं व्हीलचेयर पर, मऊ में सीएम योगी बोले- UP में अब कानून व्यवस्था का राज
 

वाराणसी में भाजपा के माथे पर बल डाल रहा विपक्ष

UP Nikay Chunav 24.37 lakh voters of Varanasi Mandal will vote tomorrow prestige For BJP

निकाय चुनाव की बिछी बिसात में देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी सियासी चक्रव्यूह में फंसी है।  मतदाताओं की खामोशी ने प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।  इस चुनाव में विपक्ष की मजबूत रणनीति और चुनावी कौशल ने भाजपा के माथे पर बल डाल दिया है। भाजपा ने इस बार  अशोक तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के सामने अपने मतों को सहेजने के साथ ही मत फीसदी बढ़ाने की चुनौती है। उधर, सपा ने नगर निगम में कई बार पार्षद रहे डॉ. ओपी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। एकजुट मुस्लिम मतों के साथ ही हिंदू मतों में सेंधमारी से यह भाजपा के सामने बड़ी चुनौती बने हैं।

ऐसे ही कांग्रेस ने पांच बार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुके अनिल श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। इसके जरिये कांग्रेस मुस्लिम मतों के साथ ही हिंदू और खासकर कायस्थ मतों पर भरोसा कर रही है। बसपा ने सुभाष चंद्र माझी, आप से शारदा टंडन, सुभासपा से आनंद तिवारी भी समीकरणों में उथल पुथल कर रहे हैं। निकाय चुनाव की इस अग्निपरीक्षा से सियासी दल आगामी लोकसभा चुनाव की भी ताप मापना चाहते हैं।

तीन मंत्रियों के साथ दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

UP Nikay Chunav 24.37 lakh voters of Varanasi Mandal will vote tomorrow prestige For BJP
बस में सवार होते मतदानकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी का चुनाव इस मायने में भी खास है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और काशी देश भर में विकास के मॉडल के रूप में पहचान बना चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, दया शंकर मिश्र दयालू की साख भी दांव पर लगी है। इसके साथ ही वाराणसी के कई दिग्गज नेता केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में वाराणसी के परिणाम पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

नए क्षेत्रों के जातीय समीकरण भी खड़ी कर रहे हैं मुश्किल

वाराणसी नगर निगम में वर्ष 2017 के चुनाव के बाद 87 गांवों का विलय किया गया और इसके बाद रामनगर नगर पालिका व सूजाबाद नगर पंचायत को भी नगर निगम में शामिल किया गया है। शहर के आसपास के 87 गावों के जातीय समीकरण भी सभी सियासी दलों के समीकरणों को मुश्किल में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed