फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP ministers say - PM Modi saint, Public good his agenda

यूपी के मंत्री बोले - संत हैं प्रधानमंत्री मोदी, जन कल्याण इनका एजेंडा

Thu, 01 Jun 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 01 Jun 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
UP ministers say - PM Modi saint, Public good his agenda
राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यूपी के भूमि विकास और जल संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संत करार दिया। दीनदयाल जन्म शताब्दी व मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर चितबड़ागांव नगर पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की देर शाम समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी व योगी दोनों ही संत हैं, जो केवल जन कल्याण व देश हित को लेकर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ढाई साल के कार्यकाल का आंकलन करके ही उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राम एकबाल सिंह ने कहा कि गोधरा कांड में मोदी जी को दोषी मानते हुए सभी देशों ने उन्हें अपने देश आने पर रोक लगा दी थी और आज वही देश उन्हें आने का निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मोतीचंद गुप्ता, कमलेश सिंह, राजू उर्फ डब्बू सिंह, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, रामजतन वर्मा, मुन्ना दुबे, माधव प्रसाद गुप्ता, विनोद तिवारी, राजकुमार यादव, जे पी सिंह, धर्मात्मा नन्द तिवारी, शशिकला तिवारी, दयानंद तिवारी, सुमन सिंह, प्रभुशंकर तिवारी, गोपाल सिंह, शिवमंगल सिंह आदि थे। अध्यक्षता सूर्य नारायण सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed