फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Meat businessmen threaten, start slater house, otherwise break law

मीट कारोबारियों ने दी धमकी, स्लाटर हाउस चालू कराएं नहीं तो तोड़ देंगे कानून

Mon, 22 May 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 22 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
UP Meat businessmen threaten, start slater house, otherwise break law
वाराणसी में प्रदर्शन करते मीट कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

रोजगार संकट से जूझ रहे मीट कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि रमजान से पहले प्रदेश सरकार ने बंद किए गए स्लाटर हाउस नहीं शुरू कराए तो वे कानून तोड़ देंगे।

विज्ञापन


ऑल इंडिया कुरैशी विकास मंच और भाकपा माले ने ओर से वाराणसी में आयोजित विशाल प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि स्लाटर हाउस बंद हो जाने से प्रदेश के 25 लाख लोगों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


इन परिवारों में भुखमरी की स्थिति चल रही है। उन्होंने सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मांग की कि कोर्ट के आदेशों की अवमानना न करते हुए प्रदेश सरकार स्लाटर हाउस के नवीनीकरण का आदेश जारी कर दे। हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिया है कि मांसाहार को रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मटन और मुर्गा व्यवसाय भी एनजीटी के मानकों के अनुरुप नहीं है लेकिन उसे चलने दिया जा रहा है। इसी तरह से भैंस के मीट के कारोबार को चलने की अनुमति दी जाए। साथ स्लाटरिंग की वैकल्पिक व्यवस्‍था की जाए।


मीट कारोबारियों ने कहा कि रोजगार उनका संवैधानिक अधिकार है । इस बंदी के कारण लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि छोटे दुकानदारों को बड़े व्यवसायियों की तरह सब्सिडी दी जाए। इस प्रदर्शन में पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों के मीट कारोबारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed