फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Lok Sabha Election 2024 These MPs did not ask a single question during their five-year tenure

UP: इन सांसदों ने पांच साल संसद में न पूछा एक भी सवाल, वीरेंद्र सिंह मस्त, अफजाल अंसारी समेत ये हैं वो सांसद

Wed, 10 Apr 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी
राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त, बसपा के अफजाल और अतुल राय, अपना दल के पकौड़ी लाल पूरे पांच साल संसद में चुप रहे। इन सांसदों ने पांच साल के कार्यकाल में एक भी सवाल नहीं पूछा। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 These MPs did not ask a single question during their five-year tenure
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया है कि 17वीं लोकसभा में कौन सांसद कितने दिन संसद में उपस्थित रहा, किसने कितनी चर्चाओं में हिस्सा लिया और कितने सवाल पूछे। 
विज्ञापन


पूर्वांचल की 13 सीटों की बात करें तो इसमें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त, बसपा के अफजाल अंसारी और अतुल राय व अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ी लाल पूरे पांच साल संसद में रहे खामोश रहे। इन्होंने कोई सवाल ही नहीं किया।
विज्ञापन


लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद नौ और जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव नौ व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल आठ बिल लेकर आए। सवाल पूछने में सबसे मुखर जौनपुर सांसद रहे, उन्होंने 156 सवाल पूछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सलेमपुर से भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने 115 व मछलीशहर से भाजपा सांसद बीपी सरोज ने 110 सवाल पूछे। सबसे अधिक उपस्थिति मछलीशहर से बीपी सरोज 98.2, जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव की 97.1 वहीं बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की 90.5 रही।

महत्वपूर्ण तथ्य
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार 17वीं लोकसभा में अपना दल के दोनों सांसदों ने सबसे कम प्रश्न पूछे। उन्होंने औसतन 5 प्रश्न पूछे हैं। वहीं आजमगढ़ सीट से सांसद रहे अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में एक भी प्रश्न नहीं पूछा और उनकी उपस्थिति 19 फीसदी रही।

 

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार
प्रधानमंत्री, मंत्री, विपक्ष नेता, संसद के अधिकारी आमतौर पर सदस्यों के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं। इसलिए ऐसे पदाधिकारियों का पूरा डेटा सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है।
 

2019 में पूर्वांचल की 13 सीटों का परिणाम

संसदीय सीट विजेता प्रत्याशी कुल मिले वोट जीत का अंतर
वाराणसी नरेंद्र मोदी 674664 479505
आजमगढ़ अखिलेश यादव 621578 259874
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल 591564 232008
लालगंज संगीता आजाद 518820 161597
घोसी अतुल राय 573829 122568
गाजीपुर अफजाल अंसारी 566082 119392
सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा 467241 112477
जौनपुर श्याम सिंह यादव 521128 80936
रॉबर्ट्सगंज पकौड़ी लाल 447914 54336
भदोही रमेश बिंद 510029 43615
बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त 469114 15519
चंदौली डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय 510733 13959
मछलीशहर भोलानाथ सरोज 488397 181
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed