{"_id":"608b8558ba37db0994029be7","slug":"up-gram-panchayat-election-result-2021-election-commission-order-sanitisation-of-balllot-box-before-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतपेटियों को खोलने से पहले करेंगे सैनिटाइज, आयोग का कोरोना प्रोटोकॉल पालन का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतपेटियों को खोलने से पहले करेंगे सैनिटाइज, आयोग का कोरोना प्रोटोकॉल पालन का आदेश
Fri, 30 Apr 2021 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:49 AM IST
सार
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है। आयोग ने निर्देश भेजा है कि 2 मई को होने वाली मतगणना में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया जाए। मतपेटियों को खोलने से पहले सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है। आयोग ने निर्देश भेजा है कि 2 मई को होने वाली मतगणना में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया जाए। मतपेटियों को खोलने से पहले सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन
मतगणना स्थल में हर आने जाने वाले की जांच कराई जाए। यही नहीं सभी मतगणना स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क होगी। जहां मौजूद डॉक्टर जांच के बाद ही मतगणना स्थल में लोगों को प्रवेश की अनुमति देंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि कोरोना को लेकर आयोग ने गाइडलाइंस भेजी है। जिसका पालन कड़ाई से कराया जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर जांच के बाद ही प्रत्याशी, अधिकारी, कर्मचारी और एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा।यहां तक कि मतपेटियों को सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा। साथ ही शिफ्ट चेंज होने पर सैनिटाइजेशन होगा। इसके बाद दूसरे शिफ्ट के लोग मतगणना करेंगे।
विज्ञापन