{"_id":"5ff205f8e0f51c3c2b20e33b","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-arrives-in-varansi-care-of-children-suffering-from-tb","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, टीबी ग्रस्त बच्चों की देखभाल पर विशेष नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, टीबी ग्रस्त बच्चों की देखभाल पर विशेष नजर
Sun, 03 Jan 2021 11:29 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : amar ujala
चार दिवसीय काशी प्रवास पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को वाराणसी पहुंच गईं। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिले के आला अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान टीबी ग्रस्त बच्चों की देखभाल करने वाली संस्थाओं से बातचीत कर बच्चों की सेहत का जायजा लेंगी। वह चार-पांच जनवरी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
विज्ञापन
छह जनवरी तक काशी में राज्यपाल के कई कार्यक्रम हैं, इसको लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएचयू परिसर स्थित विज्ञान संस्थान के संगोष्ठी संकुल में राज्यपाल सेवापुरी ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां बच्चों के शिक्षा, सेवा, स्वास्थ्य की देखभाल करने आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। रविवार को आयोजन की तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बताया कि राजभवन से आए कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रगतिशील किसानों के साथ भी संवाद भी करेंगी।
विज्ञापन विज्ञापन