Varanasi: बारिश में बर्बाद हुई फसल तो यूपी सरकार देगी मुआवजा, वाराणसी में कृषि मंत्री बोले- करा रहे आंकलन
वाराणसी समेत आसपास जिलों में बेमौसम बारिश के कारण फसलें चौपट हो रही हैं। सोमवार को वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि बारिश में हुए फसलों के नुकसान का सरकार मुआवजा देगी। कहा कि राज्य सरकार सभी किसान भाइयों के साथ है। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास जिलों में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश के कारण फसलें चौपट हो रही हैं। शनिवार से कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी खबर है। ऐसे में सोमवार को वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बारिश में हुए फसलों के नुकसान का सरकार मुआवजा देगी।
कहा कि राज्य सरकार सभी किसान भाइयों के साथ है, उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री ने बेमौसम बारिश के कारण 10 लोगों की हुई असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मृत किसानों के परिजनों चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि दो दिनों की भारी बारिश किसानों की फसलों को जितना भी नुकसान हुआ उसका आंकलन किया जा रहा है। किसानों को क्षतिपूर्ति होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों ने अपना बीमा कराया है, उन कंपनियों के साथ लखनऊ में बैठक करेंगे।
ये भी पढ़ें: बनारस में बेमौसम बारिश और ओला से तापमान गिरा, कई जगह पेड़ व डालियां टूट कर गिरीं, बिजली भी गुल
वहीं जिन जिलों ओलावृष्टि के कारण क्षति हुई है वहां व्यक्तिगत तौर सूचना बैंक और इंश्योरंस कंपनी जिसने पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसलों बीमा कराया है उनको किसान 72 घंटे के अंदर ही आवेदन के जरिए सूचना दे दें। कृषि मंत्री ने कहा कि बारिश से ललितपुर, प्रतापगढ़, आंबेडकर नगर और बुलंदशहर जिलों फसलों को नुकसान की सूचना मिली है।
आंकलन के लिए अधिकारियों को कहा गया है। रविवार को हुई बारिश की सूचना मंगाई गई है। जिन इलाकों ओलावृष्टि हुई उनके लिए सहायता नंबर जारी किए गए है। जिसपर किसान सूचना दे सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बेमौसम बारिश से रबी की फसलों को 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
कल तक मिलेंगे सीधे अनुदानित कृषि यंत्र
50 प्रतिशत अनुदान पर संकर प्रजाति के मोटे अनाज के बीज वितरण की घोषणा के साथ कृषि मंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए 10 हजार तक कीमत के कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने की घोषणा की। प्रदेश के सभी विकास खंड के राजकीय बीज गोदामों पर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।