फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up government will give award those three sisters who save french tourist

फ्रांसीसी पर्यटकों की आबरू बचाने वाली तीन सगी बहनों को पुरस्कार से नवाजेगी यूपी सरकार

Fri, 15 Dec 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 15 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
up government will give award those three sisters who save french tourist
सोनारपुरा की गलियों से लेकर मुहल्लों तक बेटियों की बहादुरी के चर्चे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जपुर स्थित लखनिया दरी (जल प्रपात) घूमने गए फ्रांसीसी पर्यटकों की आबरू और जानलेवा हमले से बचाने वाली तीन सगी बहनों की बहादुरी पर काशी ही नहीं, पूरे सूबे को नाज है। राज्य सरकार इन बहादुर बेटियों को वीरता पुरस्कार से नवाजेगी।
विज्ञापन


महिला एवं बाल कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने संयुक्त निदेशक (पर्यटन) को तीनों बहादुर बेटियों का विवरण भेजने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को तीनों बहनों रिया दत्ता, मिली दत्ता और तानिया एवं उनके माता-पिता से संपर्क कर जानकारी जुटाई। शुक्रवार को इन्हें वीरता पुरस्कार के लिए नामित कर शासन को जानकारी भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


देखें वीडियोः देश की इन तीन बेटियों ने बचाई विदेशी लड़कियों की आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर फ्रांसीसी दल के सात सदस्यों को जानलेवा हमले से सुरक्षित बचाने वाली सोनारपुरा की तीन बहनों के साहस और बहादुरी की खबर गुरुवार को ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद उनके घर दिन भर मिलने वाले आते रहे। मुहल्ले के लोगों के अलावा कुछ संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सोनारपुरा स्थित उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और शाबाशी दी। 

पढ़ेंः फ्रांसीसी युवती लैला से छेड़खानी करने वालों को इन तीन बहनों ने घेरकर पीटा

संयुक्त निदेशक (पर्यटन) अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि पर्यटन मंत्री के निर्देश पर रिया दत्ता, मिली दत्ता और तानिया की बहादुरी से जुड़े विवरण तैयार किए गए हैं। तीनों बहनों को वीरता पुरस्कार के लिए नामित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हमलावरों ने फ्रांसीसी दल की महिला सदस्य लैला के साथ सेल्फी खिंचवाने की जिद पूरी न होने पर पर्यटन विभाग के अतुल्य भारत के नारे की साख चौपट कर देने की धमकी भी दी थी। मिली का कहना है कि तब विवेक नामक युवक ने धमकाया था कि अभी तक तो लोग अतुल्य भारत की छवि के बारे में जानते थे, लेकिन अब खराब तस्वीर के बारे में भी लोगों को पता चल जाएगा। 

उस दिन को यादकर सिहर जाती है तानिया

up government will give award those three sisters who save french tourist
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां - फोटो : अमर उजाला
 वाराणसी के सोनारपुरा के धोबियाना के पास रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जयंत दत्ता की तीन बेटियां हैं। इनमें बीएचयू में मनोविज्ञान विषय से बीए ऑनर्स करने वाली रिया दत्ता, आशा महाविद्यालय से बीकॉम कर रही मिली दत्ता और दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा तानिया दत्ता।

रविवार को तीनों अपने चाचा नितिन डे के साथ फ्रांसीसी दल के सात सदस्यों को लेकर लखनियां दरी घूमने गई थीं। तानिया उन क्षणों को याद कर सिहर जाती है। बताती है कि दोपहर बाद 3:20 बजे थे।  सबसे आगे बड़ी बहन रिया फ्रांसीसी दल के जाम्पियर, क्लेयर बर्नार, पैट्रिक और पैतेस्थिया और डॉमिनिक के साथ चल रही थी। इनके बाद मिली अकेली आगे बढ़ रही थी, जबकि वह खुद फ्रांसीसी युवती लैला के साथ सबसे पीछे चल रही थी।

इसी दौरान नशे की हालत में छह युवक उनके पीछे दौड़े हुए आए और लैला संग सेल्फी खिंचवाने की जिद करने लगे। एक युवक ने एक हाथ लैला की कमर पर और दूसरा तानिया की कमर पर रखने की कोशिश की। इस पर तानिया ने उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया।

पढ़ेंः बनारस की तीन बहादुर बेटियों ने जान पर खेल कर बचा ली ‘अतुल्य भारत’ की साख

इतने में रिया और मिली भी दौड़ पड़ीं। लड़के बौखला गए और मारपीट करने लगे। विवाद देख पास में ही खाना बना रहे कुछ सैलानियों के हस्तक्षेप पर युवक पर्यटन विभाग के स्लोगन ‘अतुल्य भारत’ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए आगे बढ़ गए।

दरी के गेट पर पहुंचने पर फ्रांसीसी दल के सदस्यों को लेकर तीनों बहने पास के ही ढाबे में चाय पिलाने लगीं। इसी बीच पहले वाले छह युवकों ने छह और लोगों को वहां बुला लिया। कुछ देर में ही इन सभी रॉड-डंडे के साथ ढाबे को घेर लिया। इनमें से कुछ ने नितिन को खींचा और पीटने लगे।

उनके सिर पर लाठी पड़ते ही खून निकलने लगा। इतने में तानिया ने वहां पड़ी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से एक हमलावर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। रिया और मिली आसपास पड़े ईंट-पत्थरों से मुकाबला करने लगीं।

लड़कियों का साहस देख आसपास के लोगों की भीड़ जुटते ही युवक भागने लगे लेकिन तीनों बहनों ने उनमें से एक इमरान को दौड़ाकर पकड़ लिया। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस आ गई। अहरौरा थाने में रिया ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/mirzapur/in-mirzapur-three-girl-save-french-tourist-when-goon-tried-to-molest-foreigners
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed