फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP government these two ministers target sp and bsp alliance

सपा-बसपा गठबंधन पर यूपी सरकार के इन दो मंत्रियों ने दिया बड़ा बयान

Tue, 06 Mar 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Mar 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
UP government these two ministers target sp and bsp alliance
नंदगोपाल गुप्ता नंदी, श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन की खबरों पर भाजपा नेताओं का हमला जारी है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व  नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी इस क्रम में करारा हमला बोला।
विज्ञापन


यूपी के स्टांप, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोमवार बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम मायावती जमकर निशाना साधा। कहा कि मायावती सिर्फ वोट की नहीं बल्कि नोट की राजनीति करती हैं।
विज्ञापन


सपा पर कहा कि परिवार टूटने की वजह से पार्टी भी टूट गई है। सपा के तीन सुप्रीमो हैं। पहला मुलायम सिंह, दूसरा शिवपाल और तीसरा अखिलेश यादव हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर में सपा और बसपा के साथ चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनाधार बचाने के लिए पार्टी जोड़तोड़ कर रही हैं। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के मंडल मुख्यालयों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए नए 11 एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। आजमगढ़, बरेली, आगरा जैसे मंडल भी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता आदि महानगरों से जुड़ जाएंगे। कहा कि हेलीकाप्टर से काशी दर्शन की योजना बंद नहीं हुई है। पवन हंस कंपनी के स्थान पर विकल्प की तलाश हो रही है। इसके लिए निविदा जारी भी हुई है। 


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के बाद विपक्ष में घबराहट देखने को मिल रही है। सपा बसपा का गठबंधन बेर और केले का मिलन है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के लिए में दोनों का गठबंधन बेमेल है।

विपक्ष कहता है कि एक साल में  योगी सरकार ने कुछ काम नहीं किया है, फिर गठबंधन क्यों किया। भाजपा के रथ को जनता पीछे से धक्का दे रही है। जिसकी वजह से हमें कोई भी रोक नहीं सकता है।


श्रीश्री रविशंकर के अयोध्या मंदिर के बयान पर मंत्री ने कहा कि भगवान राम के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। भारतवासी चाहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बने। मामला कोर्ट में है। लोगों की भावना जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed