फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP government and Amar Ujala joint efforts for cleanliness awareness in Kashi

UP सरकार और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से काशी में स्वच्छता जागरूकता की शुरूआत

Mon, 28 Aug 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 28 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
 UP government and Amar Ujala joint efforts for cleanliness awareness in Kashi
स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम में कमिश्नर ने दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से सोमवार को आर्य महिला पीजी कालेज में स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कमिश्नर ने पीएम और सीएम के ‘स्वच्छ रहें-स्वच्छ रखें’ का संदेश देकर लोगों से अपने सपनों की काशी का निर्माण करने की अपील की।   विशिष्ट अतिथि डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि गंगा किनारे की 44 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त गांव घोषित किया गया है। दो अक्टूबर तक तीन ब्लॉकों को खुले में शौचमुक्त घोषित करने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन


एलसीडी के माध्यम से योगी सरकार की ओर से स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों ने स्वच्छता के लिए शपथ पत्र भरकर जमा किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी सास्वत आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी सिंह के अलावा महापौर राम गोपाल मोहले, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि लोगों ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं के अलावा स्वच्छता दूत और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

...और जब बहू ने शौचालय के लिए बुलाई पंचायत

 UP government and Amar Ujala joint efforts for cleanliness awareness in Kashi
दिशा क्रिएशन ने किया नुक्कड़ नाटक ‘एक नई सोच’ का मंचन - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम के तहत दिशा क्रिएशन की टीम ने ‘एक नई सोच’ नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने सिर्फ हंसाया बल्कि गंभीर संदेश दिया।

‘टायलेट’ फिल्म की तर्ज पर ही घर में शौचालय न होने की वजह से एक महिला खास तौर से नई बहू को शर्म लिहाज छोड़ क्या क्या दिक्कतें सहनी पड़ती हैं, नुक्कड़ नाटक के जरिये उन्होंने बखूबी समझाया।

ससुराल में शौचालय न होने की वजह से बहू अपने मायके चली जाती है और अपने हक की आवाज के वो गांव में पंचायत बुलाती है। वो न सिर्फ अपनी बल्कि पूरे गांव की महिलाओं की इस समस्या को पंचायत में रखती है।

करीब आधे घंटे के इस नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय के साथ ही अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया और उनकी तालियां भी बटोरीं। नवीन मिश्र के निर्देशन में तैयार ‘एक नई सोच’ नुक्कड़ नाटक में स्वयं नवीन मिश्र, भोलानाथ राठौर, धनरतन यादव, ऋचा पांडेय और छोटे राजा ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed