फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP governer ram naik chief guest in sampurnanand university convocation

संपूर्णानंद विविः दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल, संस्कृत में बेटियों की बढ़ती दखल है शुभचिह्न

Sun, 24 Dec 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 24 Dec 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
UP governer ram naik chief guest in sampurnanand university convocation
राज्यपाल रामनाईक - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल रामनाईक ने रविवार को संपूर्णानंद संविवि के दीक्षांत समारोह में 28394 मेधावियों को उपाधियां वितरित कीं। इसमें 13753 छात्र और 14641 छात्राएं शामिल थीं। विभूतियों, संस्थानों के नाम पर 57 पदक भी दिए।
विज्ञापन


इस आंकड़े का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा कि बेटियां संस्कृत की पढ़ाई में भी बेटों से आगे निकल गई हैं। यह देश के लिए शुभ चिह्न है। इससे संस्कृत और परिवार दोनों का उन्नयन होगा। पारिवारिक बिखराव रुकेगा और एकजुटता आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाओं का सशक्तिकरण दिखने लगा है। अटल जी के सर्व शिक्षा अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे से जोड़कर एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत की है। उन्होंने यूपी में उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार आने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मेधावियों को दिए संदेश में कहा कि आज से जीवन की असली लड़ाई की शुरुआत करें। कड़ी मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है।  राज्यपाल 12:42 बजे दीक्षांत मंडप में पहुंचे।

शिष्टयात्रा में हिस्सा लेने के बाद कहा कि संस्कृत से ही संस्कृति का निर्माण होता है। लड़कियां जिस तरह से संस्कृत के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं वह बेहद सुखद है। 

अब हर दफ्तर में दिखती हैं महिलाएं

UP governer ram naik chief guest in sampurnanand university convocation
दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि अब हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने लगी है। पहले महिलाएं शिक्षिका या नर्स ही बनना चाहती थीं, लेकिन अब जिस दफ्तर में जाइए, वहां महिलाएं जरूर दिखेंगी। महिलाएं सरहद की हिफाजत में भी हैं और पायलट भी।

अब तो देश का रक्षा मंत्रालय भी महिला के हाथ में है। इस उन्होंने बड़ा परिवर्तन बताया। राज्यपाल ने काशी में तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना करने वाले तीन विभूतियों महामना मदन मोहन मालवीय, राष्ट्ररत्न शिव प्रसाद गुप्त और बाबू संपूर्णानंद को नमन किया।

उन्होंने कहा कि संस्कृत व योग के रिश्ते को सारी दुनिया हजारों वर्षों से जानती है। लेकिन विश्व में अब लोग भारत के महत्व से परिचित होने लगे हैं। पीएम मोदी ने विश्व को भारतीय योग के महत्व से परिचित कराया और अब नतीजा सामने है।  

संचालन प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, पौराणिक मंगलाचरण सुनील कुमार चौधरी, स्वागत भाषण वीसी प्रो.यदुनाथ प्रसाद दुबे व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी ने किया। समारोह में ही 37 छात्रों को 57 मेडल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed