फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP flood update Ganga, Saryu, Gomti are in spate in Purvanchal, 250 villages are surrounded by flood

UP: पूर्वांचल में गंगा... सरयू, गोमती उफान पर, 250 गांव बाढ़ से घिरे, तीन डूबे-दो बहे; बलिया में दो मीटर ऊपर

Mon, 04 Aug 2025 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और चंदौली में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। गंगा का जलस्तर काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार की 13 सीढ़ियों से नीचे हैं। 250 गांव बाढ़ से घिर गए हैं।

विज्ञापन
UP flood update Ganga, Saryu, Gomti are in spate in Purvanchal, 250 villages are surrounded by flood
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद वाराणसी, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पूर्वांचल के 10 जिलों के करीब 250 गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। वाराणसी में जल पुलिस चौकी गंगा में डूब चुकी है।
विज्ञापन


चंदौली व गाजीपुर में भी पुलिस चौकी डूब गई है। स्कूलों और घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर नावें चलाई जा रही हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। गोमती, सरयू नदी भी उफान पर हैं। 
विज्ञापन


वहीं, बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबने से मिर्जापुर में प्रीतम यादव (16), गणेश यादव (15) और गाजीपुर में शुभम गुप्ता (17) की मौत हो गई। सोनभद्र में नाले को पार करते समय बाइक सवार दिनेश (19) और अंकित (18) बह गए, जबकि तीसरे युवक अक्षय (19) को बचा लिया गया। दोनों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया में गंगा खतरा बिंदु से दो मीटर ऊपर
मिर्जापुर में गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया है। रविवार शाम चार बजे तक जलस्तर 78.060 मीटर तक पहुंच गया था। बलिया में उजियार से लेकर मांझी तक गंगा नदी के तटीय गांव पानी से घिर गए हैं। रविवार शाम 4 बजे जलस्तर 59.420 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरा बिंदु से दो मीटर अधिक है। 
 

करीब 37 गांव पानी से घिरे हैं। गाजीपुर में गंगा 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। खतरे के निशान 63.105 मीटर से अधिक गंगा का जलस्तर 64.060 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ से 14 से अधिक गांव प्रभावित हैं। चंदौली में गंगा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां खतरे का निशान 71.26 मीटर है। 

 

भदोही में रविवार शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 80.500 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। सोनभद्र में बकहर नदी के उफनाने से पुल पर पानी आ गया। घोरावल को मिर्जापुर से जोड़ने वाले इस पुल पर करीब 5 फीट तक पानी आने से कांवड़ यात्रा का मार्ग बदल दिया गया है। मऊ, आजमगढ़ में सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed