फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election Under Mission 2022 booth victory campaign will start BJP state president said in Varanasi

यूपी चुनाव: मिशन 2022 के तहत बूथ विजय अभियान 23 से होगा शुरू, वाराणसी में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 

Sat, 14 Aug 2021 10:23 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 14 Aug 2021 10:23 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने वाराणसी और गाजीपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग बैठक की। कहा, सरकार और संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें।

विज्ञापन
UP Election Under Mission 2022 booth victory campaign will start BJP state president said in Varanasi
गाजीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में महानगर के सभी 13 मंडल अध्यक्षों संग बैठक की। यूपी विधानसभा चुनाव में जीत की तैयारी के बारे कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। आप सभी बूथ विजय अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। अपने-अपने बूथ समिति का सत्यापन करें और बूथ को मजबूत बनाएं। 

विज्ञापन


स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा में हर जरूरतमंद की मदद बिना किसी भेदभाव के करें। ध्यान रखें की कोई भूखा न सोए। महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाएं। बाढ़ पीड़ितों को राशन और पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराएं।
विज्ञापन

 
उन्होंने मिशन 2022 के तहत संगठन की ओर से तय कार्यक्रम की चर्चा की। कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित बैठक करें। 15 से 20 सितंबर तक सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी पन्ना प्रमुखों के मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। कहा कि सरकार की योजना का लाभ पात्रों को मिले इसका पूरा ध्यान रखें। बैठक में महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, कौशलेंद्र सिंह, नवरतन राठी, नवीन कपूर आदि शामिल रहे। गाजीपुर जाने से पूर्व बाबा विश्वनाथ और कालभैरव में दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

गाजीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा जैसा पार्टी कार्यकर्ता पूरी दुनिया में नहीं मिलता। जो स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के गरीब और कमजोर लोगों की सेवा का काम करते हैं। हमारी पार्टी गरीब की खुशहाली और समाज के समृद्धि लिए क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद से परे होकर काम करती है।

भाजपा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग काशी और गोरखपुर क्षेत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षण में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, बृज बहादुर, नागेश्वर देव पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, श्रवण पांडेय, पंकज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed