वाराणसी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को देवी दुर्गा बनाकर लगाया विवादित पोस्टर
प्रियंका गांधी के रैली से पहले शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माता दुर्गा को लेकर एक विवादित पोस्टर बनारस में जारी कर दिया है। इस पोस्टर में दुर्गा के रूप में प्रियंका को दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 अक्तूबर (रविवार) को यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोस्टर में मां दुर्गा के रूप में प्रियंका गांधी को दर्शाया गया है। वहीं किसानों के हत्यारे का संहार करते हुए भी प्रियंका गांधी को पोस्टर में दर्शाया गया है। जिसे युवा कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी किसानों के लिए दुर्गा मां का अवतार लिए हैं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह अवतार लिया है।
बनारस वाले मिश्रा जी नामक कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस पोस्टर को जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा था कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी।
पढ़ेंः कल बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी शंखनाद
चर्चा है कि प्रियंका गांधी शनिवार देर शाम वाराणसी आ सकती हैं। कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी।
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने सीएम योगी पर बोला हमला
बनारस में प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली से एक दिन पहले यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला। लखीमपुर हिंसा के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की गिरफ्तारी अब तक न होने पर उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा की प्रदेश में जंगल राज है।
मेरा सवाल है कि छोटे-छोटे मामलों में बुलडोजर चलवा देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब अजय मिश्रा टेनी के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे। आरोपी का पोस्टर मुख्यमंत्री कब जारी कराएंगे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए भी सरकार को कटखरे में खड़ा किया। कहा कि कानपुर के व्यवसायी की हत्या, मैनपुरी में बालिका की हत्या व महोबा के व्यापारी की हत्या में दोषी पुलिस अफसर की गिरफ्तारी भी अब तक नहीं हो सकी