फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi address justice rally for farmers after lakhimpur khiri incident Congress starts preparations in varanasi

कल बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित

Sat, 09 Oct 2021 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Oct 2021 10:37 AM IST
सार

10 अक्तूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Priyanka gandhi address justice rally for farmers after lakhimpur khiri incident Congress starts preparations in varanasi
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब प्रतिज्ञा नहीं बल्कि किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। दस अक्तूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


रैली भव्य बनाने के लिए वाराणसी में डेरा डाले नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने शुक्रवार को रैली स्थल का लिया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी। पूर्वांचल के लोग जुटें और संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 67 लाख से अधिक का सोना, शारजाह से पहुंचे थे दोनों यात्री

खजूरी में महासचिव मनीष चौबे के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया। इस दौरान महानगर राघवेंद्र चौबे, मनीष शर्मा, मयंक चौबे, सुदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आज रात पहुंच सकती हैं प्रियंका गांधी

दस अक्तूबर को प्रस्तावित रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका गांधी नौ अक्तूबर की रात में ही बनारस पहुंच सकती हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी फिलहाल प्रोटोकॉल नहीं आया है लेकिन संभावना है कि प्रियंका नौ अक्तूबर की रात ही बनारस पहुंच जाएंगी।

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने पेश दावेदारी

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए दावेदारी पेश की। उन्होंने पार्टी से शहर उत्तरी विधानसभा के लिए टिकट मांगा है। उन्होंने अपना आवेदन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed