फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 Samajwadi Party National General Secretary indrajeet saroj targeted BSP and BJP in Jaunpur 

जौनपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले: बसपा में दलितों का शोषण, भाजपा में स्टेच्यू की तरह हैं पिछड़े समाज के नेता

Wed, 15 Sep 2021 08:37 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 15 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में जनादेश यात्रा जौनपुर पहुंची। हिंदी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 

विज्ञापन
up election 2022 Samajwadi Party National General Secretary indrajeet saroj  targeted BSP and BJP in Jaunpur 
जौनपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में जनादेश यात्रा बुधवार को यूपी के जौनपुर पहुंची। हिंदी भवन में इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंद्रजीत सरोज ने कहा कि सपा में ही दलित व पिछड़ों का सम्मान है। भाजपा में दलित व पिछड़े समाज के जो भी नेता हैं वे सिर्फ स्टेच्यू की तरह हैं। वे अपने समाज की लड़ाई कभी नहीं लड़ सकते। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, हर वर्ग परेशान है। योगी-मोदी ने देश-प्रदेश को कमजोर किया है। भाजपा सरकार आरक्षण को भी खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा में दलितों का शोषण हो रहा है। अब वह बसपा पार्टी नहीं रह गई, बल्कि एक दुकान बन गई है। वहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है, सिर्फ जो ज्यादा पैसा देगा वह बसपा का टिकट ले जाएगा। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि दलित समाज को उनका अधिकार सिर्फ समाजवादी पार्टी ही दिला सकती है। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव तथा संचालन जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। इस मौके पर विधायक शैलेंद्र यादव ललई ,जगदीश सोनकर, लकी यादव, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, अरशद खां, श्रद्धा यादव,जगदीश नारायन राय, राजबहादुर यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, संजय सरोज, शकील अहमद, श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या, दीपक गोस्वामी, सोनी यादव आदि की उपस्थितिइ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का बुधवार को मुंगराबादशहपुर बार्डर पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पंकज मिश्रा, राहुल यादव, विशाल यादव, राजेंद्र बहादुर यादव, पंकज पटेल, राजेश झल्लूराम पटेल आदि कार्यकर्ता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed