फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 mukesh sahani in varanasi said give rights to nishad caste is main goal

युपी चुनाव 2022: वाराणसी में मुकेश साहनी बोले- निषादों को अधिकार दिलाना मुख्य लक्ष्य, 169 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM IST
सार

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री और वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी गुरुवार को वारणसी पहुंचे। रामनगर के सूजाबाद में रैली को संबोधित करते हुए कहा की यूपी चुनाव में उनकी पार्टी 169 सीटों पर लड़ेगी।

विज्ञापन
up election 2022 mukesh sahani in varanasi said give rights to nishad caste is main goal
रैली में मुकेश साहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी ने गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। रामनगर के सूजाबाद में आयोजित रैली में कहा कि पूरे देश में निषाद आंदोलन खड़ा करना हमारा मकसद है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य निषाद समाज के लोगों को अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ और उन्हें उनके अधिकार दिलाना है। बीते 25 जुलाई को पुण्यतिथि पर फूलन देवी की प्रतिमा लगवाने के लिए भेजा गया लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासन ने रोक दिया। फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमाएं उत्तर प्रदेश में लगने के लिए बनकर तैयार है।
विज्ञापन


मुकेश साहनी ने कहा कि निषाद जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण और अधिकार नहीं मिला तो आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन नहीं देंगे। हमारी पार्टी 169 सीटों पर लड़ेगी। रैली को वीआईपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इं. हरिओम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, जिला प्रधान महासचिव दीपक आर्य, दर्शन निषाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आरएसएस की शाखा पर फेंका सुतली बम, छर्रा लगने से एक स्वयंसेवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed