फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 bjp varanasi candidate list For eight assembly seats may declare today samajwadi party ticket contenders

UP Chunav 2022: बनारस की आठों सीटों के लिए आज साफ हो सकती है तस्वीर, भाजपा में टिकट के दावेदारों की बढ़ी धड़कन

Fri, 04 Feb 2022 10:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Feb 2022 10:47 AM IST
सार

 वाराणसी में सातवें चरण में चुनाव है। अब तक किसी भी सीट पर भाजपा या समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। शुक्रवार शाम तक भाजपा अपने पत्ते खोल सकती है। 10 फरवरी से वाराणसी में नामांकन शुरू होना है, ऐसे में इससे पहले सभी दल प्रत्याशियों को मैदान में उतार देंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022 bjp varanasi candidate list For eight assembly seats may declare today samajwadi party ticket contenders
भाजपा - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सातवें चरण में होने वाले वाराणसी सहित आसपास के जिलों की विधानसभाओं के भाजपा के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। खबर है कि वाराणसी की सीटों पर मंथन के लिए शुक्रवार को दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है।

विज्ञापन


इस बैठक के बाद बनारस की आठों विधानसभा पर भाजपा की तस्वीर साफ हो सकती है। उधर, सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 10 फरवरी से वाराणसी में नामांकन शुरू होना है, ऐसे में इससे पहले सभी दल प्रत्याशियों को मैदान में उतार देंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सेवापुरी विधानसभा अपना दल (एस) के खाते में गई थी। उस समय भाजपा के सहयोगी दल रहे सुभासपा के खाते में अजगरा (सु) सीट गई थी। इस बार समीकरण बदले हैं और सुभासपा अब सपा के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी की सभी सीटों पर पीएम मोदी लेंगे फैसला

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी की सभी सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी ही निर्णय करेंगे। वाराणसी में सहयोगी दल से सहमति के साथ प्रत्याशी चयन के लिए शुक्रवार को दिल्ली में मंथन प्रस्तावित है।
पढ़ेंः  कल वाराणसी में कई मार्गों पर वाहनों की नो इंट्री, शहर में निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन

दरअसल, वर्ष 2017 में वाराणसी की छह सीटों में शिवपुर से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उत्तरी से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, दक्षिणी से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा से डा. अवधेश सिंह और रोहनिया से सुरेंद्र नारायण सिंह विजयी हुए थे।

इसके अलावा सेवापुरी से अपना दल एस के नील रतन पटेल और अजगरा से कैलाश सोनकर विधानसभा पहुंचे थे। फिलहाल सभी सीटों दावेदारों की लंबी सूची है। सभी को पार्टी की सूची का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed