फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Election 2022 Bhagidari Morcha will contest on 403 seats Omprakash Rajbhar claims for BJP defeat

यूपी चुनाव 2022: भागीदारी मोर्चा 403 सीटों पर लड़ेगा, ओमप्रकाश राजभर का दावा- भाजपा का करेंगे सफाया

Mon, 01 Nov 2021 10:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Nov 2021 10:35 PM IST
सार

 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के तेरहवीं में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभऱ शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी- सुभासपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
UP Election 2022 Bhagidari Morcha will contest on 403 seats Omprakash Rajbhar claims for BJP defeat
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी चुनाव 2022 में हमारा भागीदारी मोर्चा प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और पूरे राज्य से भाजपा का सफाया करेगा।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के तेरहवीं में शामिल होने के बाद वापस लौटने के क्रम में सुभासपा प्रमुख ने दीदारगंज चौक पर मीडिया से बीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी मोर्चा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जाएगा जो भाजपा का सफाया करने में सक्षम होंगे। दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी- सुभासपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया सुनिश्चित है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि अभी और कई दलों से गठबंधन होना बाकी है। भाजपा सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। केवल इस सरकार की विदाई होनी बाकी है। इससे पूर्व ओम प्रकाश राजभर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए उनके गांव पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी और अखिलेश के गढ़ से पूर्वांचल की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed