{"_id":"6ad278caedf97868c7030f65","slug":"body-found-hanging-from-a-tree-police-investigating-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159008-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र की महुवार ग्राम सभा में शुक्रवार को रामजानकी मंदिर के पास जंगल में पेड़ से लटका राजेश पासवान (50) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राजेश घर से निकले थे। इसी दौरान तिरंगा चौराहे से अंदर रामजानकी मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर जंगल में उनका शव पेड़ से लटका मिला।
जंगल की ओर गए एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी तो उसने थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम शाम करीब 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि राजेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में भी वह जहरीला पदार्थ खाने और गहरे तालाब में डूबकर जान देने का प्रयास कर चुके थे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।