{"_id":"6ad278fad7cc5705c00af4a7","slug":"man-dies-while-visiting-girlfriend-accused-of-murder-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158965-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की मौत, हत्या का आरोेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की मौत, हत्या का आरोेप
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपक राम (26) का मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिये प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती तीन बहनों में सबसे छोटी है। वह बीएससी की छात्रा होने के साथ ही ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही है।
उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब में रहते हैं। घर में युवती अपनी दादी के साथ रहती थी। दीपक बृहस्पतिवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने सिधारी गांव आया था। इसी दौरान उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना से गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
वह तीन बहनों में अकेला भाई था। शादी-विवाह समारोहों में कैमरा चलाकर वह परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
000 वर्जन
एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। सुबह में उसका शव प्रेमिका के घर के अंदर ही मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर पर दादी-पोती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- आस्था जायसवाल, सीओ लालगंज।