फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2,209,256 traffic challans issued in nine monthsyet no improvement; lives continue to be put at risk on the roads.

Azamgarh News: नौ महीने में कटे 22 लाख नौ हजार 256 वाहनों के चालान, फिर भी नहीं सुधरे, सड़क पर जान से खिलवाड़

Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
2,209,256 traffic challans issued in nine monthsyet no improvement; lives continue to be put at risk on the roads.
पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद
सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले नौ माह में 2,29,256 चालान कटने के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और सड़क पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

अभी दो दिन पहले मुबारकपुर में ट्रेलर से कुचलकर किशोरी की मौत हो गई थी। उस समय उसका नाबालिग भाई बाइक चला रहा था। ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे किशोरी की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसके बावजूद कई वाहन चालक हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने जैसे जरूरी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने और चालान काटने के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और गलत पार्किंग के मामलों में काटे जाते हैं।
-----------
10 मिनट में 90 बाइक गुजरीं, कई ने नहीं पहना था हेलमेट
यातायात नियमों के पालन की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को सिधारी-नरौली मार्ग के तिराहे पर सुबह 11:00 से 11:10 बजे तक गुजरने वाले बाइक सवारों पर नजर रखी गई। इस दौरान कुल 90 बाइक गुजरीं। इनमें 55 बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे। इनमें 15 ऐसे भी थे, जिनमें चालक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पीछे बैठे लोग बिना हेलमेट के थे। इसके अलावा 35 लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले। कई बाइकों पर तीन लोग सवार थे।
------------
बिना हेलमेट 1,48,539 तो तीन सवारी में 14,385 के चालान
सड़क पर कई बाइक सवार बिना हेलमेट के दिखाई देते हैं। कुछ लोग एक बाइक पर तीन या उससे अधिक सवारियां बैठाकर चलते हैं। यातायात पुलिस लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन नियमों का उल्लंघन पूरी तरह नहीं रुक रहा है। अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 1,48,539 चालान किए जा चुके हैं, जबकि तीन सवारी बैठाने के मामले में भी 14,385 चालान काटे गए हैं।पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को खुद भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हेलमेट पहनना, निर्धारित संख्या में सवारी बैठाना और यातायात नियमों का पालन करना सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जरूरी है।
---------
ट्रेलर से कुचलकर किशोरी की मौत
केस-1: मुबारकपुर के कटरा मोहल्ले में 14 अक्तूबर की सुबह स्कूल जा रही बाइक सवार छात्रा तहजीब (16) की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग भाई रेयाज (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरा रानी मोहल्ला निवासी तहजीब अपने चचेरे भाई रेयाज के साथ मुबारकपुर स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई थी।
केस-2: झऊवां में गई थी दो युवकों की जान
मेंहनगर के झऊवां गांव में नौ अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात करीब आठ बजे हुआ था। चार लोग एक वाहन से घर जा रहे थे। तभी झऊवां-बोंगरिया मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।
केस-3: पेड़ से कार टकराने से तीन की हुई थी मौत
15 सितंबर को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास भोर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इसमें कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में नौ लोग सवार थे। सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे।
---
585 सड़क हादसों में 319 की जा चुकी है जान
जिले में जनवरी से सितंबर तक कुल 585 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 468 लोग घायल हुए, जबकि 319 लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसों में हर महीने लोगों की मौत का सिलसिला जारी है, लेकिन लोग सुरक्षित तरीके से यातायात करने के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।
-----
जिले में माहवार कटे चालान
माह - हेलमेट चालान - तीन सवारी चालान - पार्किंग चालान - कुल चालान

जनवरी - 18221 - 1380 - 5358 - 29384
फरवरी - 15442 - 1280 - 3629 - 23458

मार्च - 12066 - 1098 - 2799 - 17960
अप्रैल - 11000 - 962 - 2250 - 16436

मई - 20963 - 2186 - 4948 - 32722
जून - 25392 - 2989 - 5414 - 38860

जुलाई - 19170 - 1986 - 3277 - 27932
अगस्त - 15223 - 1397 - 2813 - 23494

सितंबर - 11062 - 1107 - 2164 - 19010
------
इनमें होते हैं चालान
बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाना, रेड लाइट जंप करना, नंबर प्लेट संबंधी उल्लंघन, तीन सवारी बैठाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, कम उम्र में वाहन चलाना, फिटनेस संबंधी उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाना और गलत पार्किंग।

0000 वर्जन
जिले में सुरक्षित यातायात के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसका असर है कि पिछली बार की अपेक्षा इस साल कम हादसे हुए हैं और घायलों की संख्या भी कम है। आगे भी जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसका चालान किया जाएगा। -पंकज श्रीवास्तव, एसपी यातायात

पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद

पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद

पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद

पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद

पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद

पुरानी एसपी ऑफिस के सामने से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed