UP Election 2022: 2017 विधानसभा चुनाव में 153 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, वाराणसी की आठों सीटों से 26 प्रत्याशियों ने नाम लिए थे वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उस दौरान जिले की आठ विधानसभाओं में कुल 153 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। हालांकि बाद में पल्लवी पटेल और रीबू श्रीवास्तव सहित 26 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। इसके बावजूद प्रशासन को कैंट, शिवपुर, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा में दो-दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ी थी। क्योंकि इन विधानसभाओं में 15 से अधिक प्रत्याशी मैदान में थे।
आयोग की ओर से भेजी गई गाइडलाइन के अनुसार, जिन विधानसभा में 15 से अधिक प्रत्याशी थे। वहां दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ी थी। क्योंकि एक बैलेट में 15 प्रत्याशियों के नाम और एक नोटा का बटन था। ऐसी स्थिति में नाम वापसी के बाद कैंट में 24, शिवपुर में 18, उत्तरी में 17 और दक्षिणी में 17 प्रत्याशी रहे।
इनके अलावा बाकी चार विधानसभाओं में एक एक बैलेट यूनिट लगाई गई थी। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि 153 से अधिक नामांकन हो सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन अपनी रणनीति बनाने में जुटा है ताकि आने वाले दिन में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि एक बैलेट यूनिट में 16 बटन होते हैं।
जिनमें 15 प्रत्याशियों के नाम होते हैं और 16वां बटन नोटा का होता है। जिन विधानसभाओं में 15 से अधिक प्रत्याशी मैदान में होंगे वहां दो बैलट यूनिट लगानी पड़ती है। इसकी सूचना आयोग को भेजी जाती है। सातवें चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्त्रिस्या शुरू होगी।
2017 के चुनाव में विधानसभावार हुए नामांकन की संख्या
कैंट 27
उत्तरी 24
दक्षिणी 20
पिंडरा 12
सेवापुरी 19
रोहनिया 13
अजगरा 14
शिवपुर 24