फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Constable Exam 2024 3.39 lakh candidates will appear for constable recruitment exam in Varanasi

UP Constable Exam: 5 दिन, 10 पाली, 3.39 लाख अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती की परीक्षा, रहेगी कड़ी निगरानी

Sat, 17 Aug 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

UP Constable Exam: वाराणसी जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 80 केंद्रों पर किया जाएगा। इस दौरान कड़ी निगरानी की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
UP Constable Exam 2024 3.39 lakh candidates will appear for constable recruitment exam in Varanasi
UP Constable Exam Date - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही की सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का पुन: आयोजन जिले में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 80 केंद्रों पर किया जाएगा। पांचों दिन परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे तक दो पाली में किया जाएगा। प्रति पाली 33984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस तरह से पांच दिन में 10 पाली में तीन लाख 39 हजार 840 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कमिश्नरेट के काशी जोन के कोतवाली, आदमपुर, चौक, लक्सा, भेलूपुर, लंका, चितईपुर, चेतगंज और सिगरा थाना क्षेत्र के 53 केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों में प्रति पाली 22,848 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वरुणा जोन के कैंट, शिवपुर, लालपुर, सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर और रोहनिया थाना क्षेत्र के 17 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इन केंद्रों में प्रति पाली 7632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती जोन के बड़ागांव, राजातालाब, कपसेठी और जंसा थाना क्षेत्र के 10 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर प्रति पाली 3504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्र सीसी कैमरे से लैस रहेंगे और निगरानी की कड़ी व्यवस्था रहेगी। उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित परीक्षा संपन्न कराने का खाका खींचा गया है। परीक्षा में अनुचित साधन के इस्तेमाल का प्रयास करने वाले किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे।

तीन दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि के तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed