फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Surya murder case Students shaved heads to protest for removal of principal

सूर्य हत्याकांड: यूपी कॉलेज में छात्रों ने मुंडवाए सिर के बाल, प्राचार्य को हटाने की मांग; आंदोलन की चेतावनी

Wed, 01 Apr 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Apr 2026 04:06 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य की हत्या के बाद से नाराज छात्र प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को कुछ छात्रों ने इसके विरोध में अपने सिर के बाल मुंडवाए। 

विज्ञापन
UP College Surya murder case Students shaved heads to protest for removal of principal
यूपी कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉलेज में सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले को लेकर उसके साथी छात्रों ने प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर अपने सिर के बाल मुंडवा लिए। बुधवार को मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन मुंडन करवाने के साथ ही नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि यह कदम प्रशासन की अनदेखी और मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के विरोध में उठाया गया है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन बार-बार आग्रह और प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक समाधान नहीं दिया गया। धरना स्थल पर मुंडन कराकर बैठे छात्रों ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य के कहने पर सूर्या को कॉलेज बुलाया गया था, जबकि प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने कहा कि उनका सीडीआर चेक कराया जा सकता है। उन्होंने सूर्या को कभी कोई फोन नहीं किया।

बहरहाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय, उत्कर्ष, नितिन, नमन, आदित्य, मनीष सिंह, विवेक, अभय आदि छात्र विरोध के दौरान धरना स्थल पर मौजूद रहे। यूपी कॉलेज में 20 मार्च को बीएससी छात्र सूर्य प्रताप को चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 

आरोपी छात्र मंजीत चौहान गोली मारकर भाग निकला, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनुज ने भी कचहरी में आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन

यूपी कालेज: पीजी की ऑफलाइन कक्षाएं रहीं स्थगित

यूपी कॉलेज में बुधवार को स्नातकोत्तर (पीजी) की ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित रहीं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से पीजी की ऑफलाइन कक्षाएं फिर निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएससी कृषि के साथ ही बीएड और बी.लिब की कक्षाएं कॉलेज परिसर में ऑफलाइन चलेंगी। इन कक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना वैध परिचय पत्र साथ लाना और मांगने पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं, अग्रिम आदेश तक बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी कृषि की सभी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड संबंधित शिक्षक द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed