{"_id":"61706c23ac3042229f0b5bf8","slug":"up-college-students-wrote-letter-to-cm-varanasi-news-vns618328918","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज के छात्रों ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज के छात्रों ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय प्रताप महाविद्यालय में आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के प्रत्यायन का मामला सुलझता नहीं दिख रहा है। विद्यालय प्रशासन की ढुलमुल नीति से परेशान छात्रों ने आईसीएआर से प्रत्यायन के संदर्भ में मदद के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से गुहार लगाई है। कृषि विज्ञान संकाय के छात्र तीन दिनों से महाविद्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को छात्रों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
यूपी कॉलेज में कृषि संकाय का एक्रेडेशन (प्रत्यायन) नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने अब राज्यपाल व सीएम से मदद करने की मांग की है। इसके पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन को इस संदर्भ में कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया था। विद्यालय प्रशासन का नकारात्मक रवैया देखते हुए विगत तीन दिनों से छात्र अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने राज्यपाल व सीएम के अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव, कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला अधिकारी वाराणसी को भी पत्र भेजा है।
छात्रों ने बताया कि 24 जून 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा एक जन सूचना के तहत जिन कालेज और विश्वविद्यालयों में आईसीएआर प्रत्यायन के बगैर कृषि की पढ़ाई हो रही है, वहां के छात्रों को एमएससी और पीएचडी में प्रवेश के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। आईसीएआर ने इस संदर्भ में 2017 में ही जन सूचना जारी कर दी थी। इसके बावजूद महाविद्यालय ने इस संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की। 2017 से महाविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से प्रत्यायन नहीं कराया है। धरने पर निशांत सिंह, शिवम सिंह, समीर सिंह, गौरव, उत्तम सिंह राठौड़, सुधीर सिंह, प्रतीक उपाध्याय, संगम, सूर्य प्रताप, अभय सिंह, सीमा, श्वेता, प्रिया, पूजा आयुषी बैठे रहे।