यूपी कॉलेज: 3813 छात्रों को 3.48 करोड़ की स्कॉलरशिप, ओबीसी को 1.86 करोड़; जानें अन्य का हाल
Varanasi News: यूपी कॉलेज ने सत्र 2025-26 में 3813 छात्रों को 3.48 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार 86 फीसदी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: उदय प्रताप कॉलेज ने 3813 छात्रों को 3.48 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि पहली बार स्काॅलरशिप में इतनी धनराशि देने का रिकॉर्ड बना है। इसमें सामान्य वर्ग को 1.25 करोड़ रुपये और ओबीसी को 1.86 करोड़ रुपये दिए गए। जबकि एससी-एसटी और माइनॉरिटी के छात्रों को 37 लाख से ज्यादा की स्कॉलरशिप दी गई।
कुल 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 509 रुपये की स्कॉलरशिप छात्रों के खाते में भेजी गई। विभागीय जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में आवेदन करने वाले लगभग 86 प्रतिशत विद्यार्थी स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुके हैं।
कुछ छात्रों के खाते आधार लिंक्ड नहीं होने से उनकी स्कॉलरशिप रुकी है, जो अगली किस्त में मिल सकती है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट नियमानुसार नहीं थे।
जिंदल, मंडी परिषद और इंस्पायर स्कॉलरशिप भी मिली
यूपी कॉलेज में सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से भी करीब 10 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिली। इसमें उनकी पूरी फीस और 20 फीसदी और अन्य धनराशि भी प्राप्त हुई। कृषि संकाय के छात्रों को उत्तर प्रदेश मंडी परिषद की ओर से 36,000 रुपये की दर से हर साल 15 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। कई मेधावी छात्रों को डीएसटी इंस्पायर स्कॉलरशिप भी मिली है। समाज कल्याण विभाग ने स्कॉलरशिप के लिए नैक मूल्यांकन अनिवार्य किया गया है, इसमें उदय प्रताप कॉलेज का ग्रेड ए है।
हर वर्ग को अलग विभाग भेजता है स्कॉलरशिप का पैसा
सामान्य और अनुसूचित जाति को स्कॉलरशिप का भुगतान समाज कल्याण कार्यालय करता है। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी का भुगतान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक छात्रों को अल्पसंख्यक विभाग से पैसा भेजा जाता है।