फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College: MSc Zoology has the highest cutoff, know what was the cutoff in which course.

UP College:एमएससी जूलॉजी का कटऑफ सबसे ज्यादा, जानिए किस कोर्स में क्या रहा कटऑफ

Tue, 23 Jul 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
UP College: MSc Zoology has the highest cutoff, know what was the cutoff in which course.
उदय प्रताप कॉलेज (UP College) के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। मुख्य सूची में सामान्य वर्ग के लिए एमएससी जूलॉजी का सबसे ज्यादा 80 से 55 नंबर तक कटऑफ है। एमएससी कृषि का सामान्य वर्ग में 73 से 60 कटऑफ गया है। कॉलेज ने प्रतीक्षा सूची का कटऑफ भी जारी कर दिया है। मुख्य सूची का प्रवेश पांच अगस्त और प्रतीक्षा सूची का सात अगस्त को लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में यूजी-पीजी की 2711 सीटों पर दाखिले के लिए आठ से 12 जुलाई तक प्रवेश परीक्षाएं कराई गईं थीं। स्नातक की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया गया था। सोमवार को पीजी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया। एमएससी एजी में ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कटऑफ 59 से 57, ओबीसी 59-55, एससी 54-42 और एसटी का कटऑफ 52 निर्धारित किया गया है। प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग का कटऑफ 57-42, ईडब्ल्यूएस 56-52, ओबीसी 54-52, एससी 41-24 और एसटी का कटऑफ 37 है। एमएससी मैथ्स में सामान्य वर्ग का कटऑफ 56-38, ईडब्ल्यूएस 36-30, ओबीसी 37-33, एससी 33-23 और प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग का कटऑफ 37-24, ईडब्ल्यूएस 29-24 और ओबीसी का कटऑफ 32-20 गया है। एमएससी केमिस्ट्री में सामान्य वर्ग का कटऑफ 67-49, ईडब्ल्यूएस 45-44, ओबीसी 48-43, एससी 40-30 और प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग में 46-38, ईडब्ल्यूएस 43-40, ओबीसी 42-39 और एससी का कटऑफ 28 है। जंतु विज्ञान में ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 49-48, ओबीसी का 54-51, एससी का 50-39 और एसटी का 23 है। प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग 54-41, ईडब्ल्यूएस 45-41, ओबीसी 49-46 और एससी का कटऑफ 37-30 है। बॉटनी में सामान्य वर्ग का कटऑफ 63-48, ईडब्ल्यूएस 44-40, ओबीसी 46-38, एससी 43-26 और एसटी का कटऑफ 35 है। बॉटनी की प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग का कटऑफ 47-33, ईडब्ल्यूएस का 39-34 और ओबीसी का 37-32 है। एमएससी फिजिक्स का सामान्य वर्ग का कटऑफ 66-53, ईडब्ल्यूएस का 51-43, ओबीसी 52-44, एससी 39-38, एसटी 40 और प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग 50-37, ईडब्ल्यूएस 40-31 और ओबीसी का कटऑफ 43-37 है। एमकॉम में सामान्य वर्ग का कटऑफ 72-54, ईडब्ल्यूएस 53-47, ओबीसी 53-48, एससी 49-34, एसटी 50 और प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग का कटऑफ 53-37, ईडब्ल्यूएस 46-31, ओबीसी 46-40 और एसटी का कटऑफ 35-31 है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद जल्द ही सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed