{"_id":"570428614f1c1bd137c81560","slug":"up-cm-candidate-will-have-om-mathur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से ही होगा सीएम पद का उम्मीदवार : ओम माथुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से ही होगा सीएम पद का उम्मीदवार : ओम माथुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
पंचवटी लान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उप्र के प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुुमत की सरकार बनेगी। पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार यूपी से ही होगा। चुनाव में भाजपा का मुकाबला सपा और बसपा से होगा। कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं है।
मंगलवार को कैंट स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में माथुर ने यूपी चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की। बताया कि यूपी चुनाव में पार्टी किसे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी, इसका फै सला पार्टी की केंद्रीय संसदीय समिति करेगी। गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि हमारा यूपी में अपना दल से गठबंधन है, यह आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियों से बातचीत चल रही है।
तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि यूपी चुनाव में पार्टी का पूरा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर होगा। सात से 13 अप्रैल तक जिले स्तर पर एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का खाका तैयार किया जाएगा। 14 से 24 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर किसान चौपाल का आयोजन होगा। चौपाल का उद्देश्य मोदी सरकार की किसानों के लिए लागू योजनाओं को बताना है। 15 से 30 अप्रैल तक मंडल और बूथ स्तर तक केंद्रीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का अभियान चलेगा।