फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP chunav 2022 leaders in purvanchal liking expensive vehicles for bhaukaal in election campaign automobile sector gets boost

दमदार और शानदार: भौकाल जमाने के लिए पूर्वांचल में नेताओं को भा रही महंगी गाड़ियां, ऑटोमोबाइल सेक्टर बमबम

Sat, 12 Feb 2022 10:56 AM IST
उत्पल कांत ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 10:56 AM IST
सार

यूं तो नेता लोग महंगी से महंगी कार रख सकते हैं, लेकिन कुछ कारें ऐसी हैं, जो उनके लिए सदाबहार बन चुकीं हैं। इन धाकड़ कारों को नेताओं के बीच खासा पसंद किया जाता है। प्रचार-प्रसार से लेकर जनसंपर्क अभियानों तक नेता इन कारों में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
UP chunav 2022 leaders in purvanchal liking expensive vehicles for bhaukaal in election campaign automobile sector gets boost
महंगे वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वांचल में अपना दमखम और भौकाल जमाने के लिए नेता महंगी गाड़ियों की सवारी कर रहे हैं। विधनसभा के चुनावी मैदान में उतरे अधिकतर नेताओं की पहली पसंद इस समय फॉर्च्यूनर बनी हुई है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में चार पहिया गाड़ियों की बिक्री ने रफ्तार भी पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


भौकाल टाइट रखने के लिए उम्मीदवार अपने संग काफिले में लग्जरी वाहनों में फार्च्यूनर जरूर शामिल कर रहे हैं। पांच से 10 गाड़ियों से किसी का काफिला कम नहीं है। कुछ नेता तो 15 से 20 गाड़ियों को साथ लेकर क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। सबसे अधिक मांग पूर्वांचल में फार्च्यूनर, स्कार्पियो और सफारी, इंडिवर और पजेरो जैसी गाड़ियों की है।
विज्ञापन


दूसरे शहर से मंगाए जा रहे वाहन
बनारस के अलावा चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया और मिर्जापुर, भदोही में फॉर्च्यूनर की जबरदस्त मांग है। डिलिवरी समय पर नहीं मिल पा रही है। प्रयागराज, लखनऊ और अन्य महानगरों से भी गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन में तीन फॉर्च्यूनर बुक

पूर्वांचल में अपना प्रभाव रखने वाले अधिकतर नेता और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े पदाधिकारी फॉर्च्यूनर से ही चल रहे हैं। काफिले में समर्थकों को चलने के लिए वह स्कॉर्पियो, सफारी जैसी गाड़ियों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। चंदौली में एक नेता ने तो एक ही दिन में तीन फॉर्च्यूनर बुक कराई।

यही हाल शिवपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे एक नेता प्रचार में पिछड़ते देखा तो दो फॉर्च्यूनर और एक स्कार्पियो बुक कराई। आटोमोबाइल्स सेक्टर से जुड़े कारोबारियों के अनुसार पूर्वांचल से गाड़ियों की बहुत मांग है, हाल यह है कि गाड़ियों की डिलिवरी समय से नहीं कर पा रहे हैं। इसमें वैवाहिक लग्न होने के चलते पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ही समय से डिलिवरी मिल पा रही है।

एक माह में बिकी 40 फॉर्च्यूनर

UP chunav 2022 leaders in purvanchal liking expensive vehicles for bhaukaal in election campaign automobile sector gets boost
फॉर्च्यूनर - फोटो : Toyota India

गोयनका मोटर्स के अधिष्ठाता राजेंद्र गोयनका के अनुसार पूर्वांचल के नेताओं में फॉर्च्यूनर का क्रेज बहुत है। पिछले एक माह में 40 गाड़ियाें की डिलिवरी दी गई, हालांकि मांग के सापेक्ष यह बहुत कम है। कंपनी की ओर से गाड़ियों की सप्लाई बहुत धीरे है। गाड़ियों की वेटिंग का हाल यह है कि तीन से चार माह तक इंतजार करना पड़ रहा है।

30 दिन में निकली 42 स्कॉर्पियो

राज महिंद्रा के प्रबंधक अहमद रिजवी बताते हैं कि स्कॉर्पियो की मांग इतनी है कि हम उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। एक माह में 42 गाड़ियों की डिलिवरी ग्राहकों को दी गई। जबकि तीन से चार माह की वेटिंग है। पहले जहां 70 स्कार्पियो निकलती थी अब गाड़ियां कंपनियों की ओर से नहीं मिलने के कारण 40 से 50 पर आकर अटक गई है। 

इन नेताओं के पास 20-20 फॉर्च्यूनर

चंदौली में वर्तमान एक विधायक के पास ब्लैक कलर की 8 से 10 फॉर्च्यूनर है। इनकी संख्या इस समय चुनावी दौर में अब बढ़ गई है। काफिले में अब इनकी संख्या दोगुनी हो चुकी है। विधायक को देख अन्य नेताओं ने भी अपने काफिले में फॉर्च्यूनर को जोड़ लिया है।

वहीं बलिया एक विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे एक उम्मीदवार के काफिले में इस समय 20 फॉर्च्यूनर है। सभी ब्लैक कलर की ही है। बलिया में अब अन्य नेताओं ने भी अपने काफिले में दो से तीन फॉर्च्यूनर को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed