फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 congress candidate list in purvanchal azamgarh mirzapur ballia ghazipur and mau

UP Chunav 2022: कांग्रेस ने पूर्वांचल के पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, मऊ में बदले उम्मीदवार, जानें किसे दिया टिकट

Thu, 03 Feb 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 10:24 AM IST
सार

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार रात 27 और प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें आजमगढ़ के दो, मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर का एक-एक सीट शामिल है। तो वहीं मऊ सदर सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी का नाम बदल दिया गया है।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 congress candidate list in purvanchal azamgarh mirzapur ballia ghazipur and mau
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। बुधवार रात विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें पूर्वांचल के पांच सीटें शामिल हैं। जिसमें आजमगढ़ के दो, मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर का एक-एक सीट शामिल है। तो वहीं मऊ सदर सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी का नाम बदल दिया गया है।

विज्ञापन


मऊ सदर से मानवेंद्र बहादुर सिंह की जगह माधवेंद्र सिंह को नया उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि  प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव होने हैं, जिसके बाद नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर में सातवें चरण (7 मार्च) और बलिया में छठे चरण (3 मार्च) को होंगे।
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने इन पर लगाया दांव
मिर्जापुर की नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने भगवान दत्त राजन पाठक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस प्रकार जिले की तीन सीटों, छानबे( सुरक्षित), मड़िहान और नगर सीट पर  प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अभी चुनार और मझवां के लिए प्रत्याशी घोषित करना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः विधान सभा नहीं, विधान परिषद चुनाव लड़ेगे भाजपा विधायक
 

इधर, आजमगढ़  की 10 विधानसभा सीटों में फूलपुर पवई और लालगंज विधानसभा सीटों पर  कांग्रेसने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। फूलपुर पवई विधानसभा सीट से मोहम्मद शाहिद शादाब जबकि लालगंज सुरक्षित सीट से पुष्पा भारती को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने चार सीटों आजमगढ़ सदर, निजामाबाद, सगड़ी और मेंहनगर से प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। लेकिन अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। दो सीटों पर टिकट की घोषणा होने के साथ ही चार सीटें बची जिन पर कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषित नहीं किया गया है।

वहीं बलिया के बेल्थरा रोड से गीता गोयल और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से डॉ. अरविंद किशोर राय को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस इससे पहले बलिया के रसड़ा और बैरिया विधानसभा से महिला प्रत्याशी दे चुकी है। इसके साथ ही बांसडीह और सिंकदरपुर से प्रत्याशी घोषित हो चुका है। सिर्फ बलिया नगर, फेफना से इंतजार है।
पढ़ेंः बलिया में छठे, तो वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आखिरी चरण में चुनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed