फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arunkant will contest the Legislative Council elections, not the Legislative Assembly

विधान सभा नहीं, विधान परिषद चुनाव लड़ेगे अरुणकांत

Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Arunkant will contest the Legislative Council elections, not the Legislative Assembly
आजमगढ़। जिले में भारतीय जनता पार्टी के इकलौते विधायक अरुण कांत यादव विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। फूलपुर-पवई सीट पर सपा के टिकट पर पिता रमाकांत यादव के चुनाव लड़ने के एलान के बाद उन्होंने सीट छोड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि वह भाजपा में ही रहेंगे और एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में फुलपुर-पवई सीट से अरुण कांत यादव भाजपा के टिकट पर विजयी हुए थे। जिले के 10 विधान सभा सीटों में मात्र यहीं एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। अबकी बार अरुण कांत के पिता रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी ने इसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पुत्र की सीट पर पिता की दावेदारी ने भाजपा की रणनीति को ही बिगाड़ दिया है। पिता-पुत्र आमने-सामने न हो इसे लेकर भाजपा ने अरूणकांत यादव को यहां से टिकट न देने का निर्णय लिया है। अरुण कांत ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एमएलसी का टिकट देने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अब वह एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी जिसे भी फूलपुर-पवई विस सीट से प्रत्याशी घोषित करेगी वह उसका प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed