{"_id":"5c416f36bdec223c46437a97","slug":"up-cabinet-minister-says-that-kumbh-and-pravasi-bhartiya-sammelan-is-a-drama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ को बताया सरकार का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ को बताया सरकार का ड्रामा
Sat, 19 Jan 2019 12:09 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shubham
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ को सरकार का ड्रामा बताया है। कहा, जो धन प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ के आयोजन पर खर्च हो रहा है, उसे गरीबों की पढ़ाई और दवाई पर खर्च करना चाहिए था।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि भाजपा ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास लेकिन सबका विकास नहीं हुआ। भाजपा ने वादा किया था कि चुनाव के छह माह पूर्व पिछ़ड़ों के आरक्षण का बंटवारा करेंगे। अभी तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है।
यदि आरक्षण का समान बंटवारा नहीं हुआ तो यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 24 फरवरी को बनारस में कार्यक्रम कर भाजपा को दो लाइन का दोहा बनत रही त बनत रही, अब न बनी हमरे तोहरे। रंज रहा चाहे खुशी रहा, तू भइया अपने घरे हम अपने घरे सुनाएंगे। 25 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

सपा-बसपा गठबंधन की तारीफ
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन मजबूत है। गांव-गांव में गठबंधन की चर्चा है। भाजपा जातिवाद करती है। जाति के नाम पर मंत्री बनाया, टिकट दिया है। यूपी में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को ही क्यों बनाया गया? जब चुनाव आता है तो सीबीआई और ईडी सक्रिय हो जाते हैं। 22 माह पहले ईडी क्या कर रही थी।
राम मंदिर के सवाल पर कहा कि एससी एसटी एक्ट पर बिल लाकर पास किया। गरीब सवर्णों को आरक्षण का बिल पास किया। भाजपा गंभीर होती तो भगवान राम को तिरपाल में नहीं रखती। केंद्र में बहुमत की सरकार है, बिल लाकर मंदिर बनवा सकते हैं। कांग्रेस मंदिर के विरोध में नहीं है।