फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP cabinet minister om prakash rajbhar target own government for liquor ban

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने शराब बंदी को लेकर अपनी ही सरकार की खिंचाई की, ये कहा

Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
UP cabinet minister om prakash rajbhar  target own government for liquor ban
ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश  सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जनसशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को शराब बंदी को लेकर अपनी ही सरकार की खिंचाई की। कहा कि एक तरफ सरकार का मद्यपान निषेध विभाग मद्यपान को निरुत्साहित करता है तो दूसरी तरफ आबकारी विभाग शराब अधिक बिकवाने के लिए टेंडर कराता है।
विज्ञापन


अगर बिहार और गुजरात में शराब बंद हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। उन्होंने पिछड़ों के आरक्षण में विभाजन की भी मांग की। कहा कि आरक्षण और शराबबंदी के मामले को लेकर 27 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर भटौरा गांव में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ों को मिले आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा तीन भागों में विभाजित किए जाने की आवश्यकता है। अब तक पिछड़ी जाति के आरक्षण का लाभ कुछ विशेष जाति के लोगों ने ही अधिक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना, तहसील, ब्लॉक, जिला मुख्यालय में भी पचास प्रतिशत पिछड़ों की भागीदारी होनी चाहिए। शराब बंदी पर कहा कि लोग शराब बांटकर चुनाव जीत रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री शराब बंदी को लेकर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। प्राथमिक विद्यालयों का बुरा हाल है, अध्यापक पढ़ाते नहीं हैं उनमें सुधार लाने की जरूरत है। विद्यालयों में बच्चों के लिए बेंच डेस्क की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed