{"_id":"65c22762f5b6c44283007ff7","slug":"up-budget-2024-varanasi-get-medical-college-and-51-crores-to-mirzapur-university-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Budget 2024: पूर्वांचल पर सौगातों की बौछार, वाराणसी को मेडिकल कॉलेज; मिर्जापुर विवि को 51 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget 2024: पूर्वांचल पर सौगातों की बौछार, वाराणसी को मेडिकल कॉलेज; मिर्जापुर विवि को 51 करोड़
Tue, 06 Feb 2024 06:04 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:04 PM IST
सार
वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के लिए बजट में विशेष प्रावधान है। वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य है। इसके लिए 400 करोड़ रुपये जारी हुआ है।
विज्ञापन
UP Budget 2024-25
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने अपने बजट में पूर्वांचल में भी सौगातों की बौछार की है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए साथ ही परिवहन व्यवस्था को गति दी है। विभिन्न योजनाओं के जरिये समेकित विकास का खाका भी खींचा है। वाराणसी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 400 करोड़ रुपये, रोपवे व अवस्थापना परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के भूमि क्रय के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के लिए 11.79 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपये की व्यवस्था है। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ मंडल के तीर्थ क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त होगा। मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के लिए 51.20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य है।
विज्ञापन
वाराणसी शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है। पूर्वाचल के प्रत्येक जिलों में भी पर्यटन स्थलों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
वाराणसी की इन उपलब्धियों का रहा बजट में उल्लेख
- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा नदी तक के मार्ग के विस्तारीकरण/सौंदर्यीकरण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 4 से 5 गुना वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में बढ़े पर्यटन में काशी व अयोध्या की प्रमुख भूमिका है।
- वाराणसी में बढ़े धार्मिक पर्यटन ने न केवल देश बल्कि दुनिया में भी ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान सशक्त की है। ऐसे में, वाराणसी मंडल के अन्य तीर्थ क्षेत्रों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण प्रक्रिया के साथ ही विंध्य क्षेत्र के तीर्थों व प्राकृतिक संपदा संपन्न पर्यटक क्षेत्रों के विकास से टूरिज्म को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।