फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Budget 2023 Entrepreneurs of Varanasi said Establishment of industrial units will increase employment

UP Budget 2023: वाराणसी के उद्यमी बोले- औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से बढ़ेगी रोजगार की संभावना

Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
सार

यूपी सरकार के बजट पर वाराणसी के उद्यमी, कारोबारी, महिलाएं व छात्राओं ने सधी प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर का कहना है कि औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की संभावना बढ़ेगी।  

विज्ञापन
UP Budget 2023 Entrepreneurs of Varanasi said Establishment of industrial units will increase employment
यूपी विधानसभा में बजट पेश करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार के बजट पर उद्यमी, कारोबारी, महिलाएं व छात्राओं ने सधी प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर का कहना है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल पहले से बना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बड़े-बड़े उद्योगपति आए। अब बजट के जरिये विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की रणनीति बनी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है। औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की संभावना बढ़ेगी।  
विज्ञापन


रियल इस्टेट कारोबार को मिलेगी नई ऊंचाई 
पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन के चेयरमैन अनुज डीडवानिया ने कहा कि यह बजट रियल इस्टेट कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। शहरी विस्तारीकरण के लिए 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पूर्वांचल के लिए भी प्रावधान है। इससे शहर की गति तेज होगी। सड़कों और पुलों के निर्माण से नया शहर बसाने में आसानी होगी। 
विज्ञापन


स्टार्टअप संग युवाओं को मिलेगा मंच
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि  सौर ऊर्जा और स्टार्टअप के लिए अच्छे प्रावधान हैं। इससे उद्योगों को बल मिलेगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रोजगार सृजन वाला है बजट

 प्रदेश का बजट रोजगार सृजन वाला है। खेती, किसानी के साथ ही ग्रामीण और औद्योगिक विकास पर ध्यान दिया गया। सेवा क्षेत्र में भी संतुलन साधा गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मेट्रो ट्रेन परियोजना व रोपवे निर्माण से पूर्वांचल के विकास की गति तेज होगी। कुटीर एवं लघु उद्योग के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं -  प्रो. अनूप कुमार मिश्र, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed