फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board UPMSP Result 2022 release see Varanasi toppers list top 10

UP Board UPMSP Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें वाराणसी के टॉप-10 की सूची

Sat, 18 Jun 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Jun 2022 06:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। हाई स्कूल का 88.18 फीसदी परिणाम रहा। यूपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 की सूची में से एक नाम वाराणसी से और दो नाम मऊ से है।

विज्ञापन
UP Board UPMSP Result 2022 release  see Varanasi toppers list  top 10
श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज में रिजल्ट देखती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। हाई स्कूल का 88.18 फीसदी परिणाम रहा। यूपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 की सूची में से एक नाम वाराणसी से और दो नाम मऊ से है। टॉप-10 की सूची में से एक नाम वाराणसी के आशुतोष कुमार का भी है। शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर चोलापुर के के छात्र आशुतोष कुमार ने वाराणसी में टॉप किया है। 96.33 फीसदी अंक के साथ आशुतोष वाराणसी जिले में नंबर वन और यूपी में आठवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


वहीं एस देवी इंटर कॉलेज मधुबन (मऊ) की छात्रा हर्षिता शर्मा 96.50 फीसदी अंक के साथ सातवें स्थान पर है। दुलारी देवी विद्यावती इंटर कॉलेज बस्ती वर्सी निधियांव मधुबन की छात्रा अंजली चौहान ने 96.33 फीसदी अंक पाया है।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के टॉप-10 की सूची

01. आशुतोष कुमार (96.33%)- शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर 
02. अमित यादव (95.17%) - देववानी इंटर कॉलेज छितौनी 
03. अमर कुमार मौर्या ( 95.00%) - श्री एपीएस बीएनआईसी भैरव तालाब 
04. मौसम यादव (94.33%)- मां भगवती इंटर कॉलेज कोइरीपुर, बड़गांव 
05. अनुज कुमार मिश्रा (94.17%) - संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज, खालिसपुर 
06. विधान सिंह (93.67%)- बीटीएसएचएस स्कूल, कमच्छा, 
06. नैंसी ओझा (93.67%)- विद्या विहार इंटर कॉलेज, सालारपुर 
07.  शिवम वर्मा (92.83% ) - संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज, खालिसपुर 
07.  अवनीश पटेल (92.83%)-  एसबीएमआईसी, बर्जी नयापुर 
08.  एस. विश्वकर्मा (92.17%)- उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी
09. आकांक्षा पटेल  (92.00) विद्या मंदिर हाई स्कूल सुराही, बखरिया
10.  अंकिता सोनकर, अजय कुमार, कौशल कांत पाल, संध्या पाल और निहारिका मौर्या (सभी 91.83 फीसदी अंक) 

जानिए वाराणसी के टॉपर आशुतोष के बारे में 

UP Board UPMSP Result 2022 release  see Varanasi toppers list  top 10
अपने परिजनों और शिक्षकों संग खड़ा आशुतोष - फोटो : सोशल मीडिया।

शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर चोलापुर के छात्र आशुतोष 96.33 फीसदी अंक के वाराणसी में पहले और प्रदेश में आठवें स्थान पर हैं। चोलापुर के ही सुलेमापुर के रहने वाले दुलार राम के बेटे आशुतोष तीन भाई बहन में दूसरे नंबर पर हैं। पिता इसी स्कूल की सिंधोरा शाखा में क्लर्क हैं तो मां रजनी देवी आशा कार्यकर्ता हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या सावित्री देवी और पिता दुलार राम आशुतोष की इस उपलब्धि पर गदगद हैं। आशुतोष को बधाई देने वालों का तांता लगा है। 

विज्ञापन

वाराणसी:  इंटर में 90.52% ने पाई सफलता

UP Board UPMSP Result 2022 release  see Varanasi toppers list  top 10
यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होत ही वाराणसी में बारिश होने लगी। रविद्रपुरी मार्ग पर मस्ती करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

इंटर की परीक्षा में इस बार वाराणसी जिले में 90.52 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इंटर की टॉप 10 सूची में इस बार जिले से एक भी नाम नहीं है।  इंटर की परीक्षा में 47508 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 45016 शामिल हुए और इनमें से 40747 परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की। इंटर का पास प्रतिशत 90.52 प्रतिशत रहा। 


इंटरमीडिएट
1   अक्षरा कसेरा     90.60 प्रतिशत         श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरवनाथ 
2    अंजू त्रिपाठी     90.20 प्रतिशत         निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज
3     वैभव वर्मा      89.20 प्रतिशत          श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर 
4   खुशी सिंह        89.00 प्रतिशत              सुधाकर महिला इंटर कॉलेज पांडेयपुर
5    अमिषा पटेल    88.60 प्रतिशत            अमर ज्योति जोखन इंटर कॉलेज लक्षकरपुर 
6    स्नेहा पटेल       88.40 प्रतिशत           कालिकाधाम इंटर कॉलेज सेवापुरी
6    सुनील प्रजापति  88.40 प्रतिशत          शिवचरण स्मारक इंटर कॉलेज मेहंदीगंज राजातालाब
7    करिश्मा यादव    88.20 प्रतिशत        श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब
8    करण पाल      88.00 प्रतिशत         अटल विहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज श्रवणपुर
9   अर्चना पाल      87.40 प्रतिशत        श्री बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव
9 कोमल वर्मा       87.40 प्रतिशत         कालिकाधाम इंटर कॉलेज सेवापुरी 
9  राजन कुमार      87.40 प्रतिशत         दीपराज इंटर कॉलेज कटारी
10 आशुतोष प्रजापति  87.20 प्रतिशत      अर्जुन प्रसाद इंटर कॉलेज खजूरी मिर्जामुराद
10 आकांक्षा कुमारी     87.20 प्रतिशत     श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज क चनार राजातालाब
10 नंदिनी मौर्या        87.20 प्रतिशत       शिव कुमारी बालिका इंटर कॉलेज पिंडरा

विज्ञापन

इंटर परीक्षा में सफल जिले के टॉपरों से बातचीत

UP Board UPMSP Result 2022 release  see Varanasi toppers list  top 10
पहला स्थान प्राप्त करने वाली अक्षरा कसेरा - फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्विसेज में जाना है अक्षरा का सपना
यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली अक्षरा कसेरा का सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है। अक्षरा के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते है, मां गृहिणी हैं। एक भाई और बहन में सबसे छोटी अक्षरा बताती हैं कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियाें के लिए मैं नियमित पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करती थी। कोरोना में जब विद्यालय बंद हुआ तभी भी शिक्षकों ने मेरा लगातार मार्गदर्शन किया। अक्षरा आगे की शिक्षा के लिए बीएचयू में प्रवेश परीक्षा दे चुकी हैं।

पिता की तरह शिक्षक बनना चाहतीं हैं अंजू
इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल करने वाली अंजू त्रिपाठी कानपुर में शिक्षक पिता दयाशंकर त्रिपाठी की तरह शिक्षक बनना चाहती हैं। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की हॉस्टल में रहने वाली अंजू ने दसवीं तक की शिक्षा लखनऊ से पूरी की है। अंजू की माता अंजली त्रिपाठी बेटी की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही हैं। अंजू ने बताया कि आगे चलकर मुझे शिक्षक बनना है, इसी उद्देश्य से बीएचयू में स्नातक की तैयारी कर रही हूं।

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं वैभव
इंटर की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाले वैभव वर्मा का सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। रामनगर के रामपुर में रहने वाले वैभव वर्मा प्यारी देवी इंटरमीडिएट कालेज के छात्र हैं। इंटर की परीक्षा में 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपरों की सूची में अपनी जगह बनाने वाले वैभव नियमित पांच घंटे पढ़ाई करते थे। वैभव के पिता तारकेश्वर पेशे से दर्जी हैं तो वहीं मां अंजली गृहिणी हैं। वैभव ने बताया कि उसका पसंदीदा विषय भौतिक विज्ञान है।

पैसे के अभाव में छूट गई थी पढ़ाई, अब पाया चौथा स्थान
इंटर की बोर्ड परीक्षा में 89 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली सारनाथ निवासी खुशी सिंह ने ऐसा दौर भी देखा जब आर्थिक तंगी के कारण उसे अपनी पढ़ाई छोड़ने पड़ी थी। सुधाकर महिला इंटर कालेज की छात्रा खुशी के पिता सुभाष सिंह साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। वहीं माता सुभा सिंह गृहिणी है। खुशी का सपना आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना है। खुशी ने कहा कि मां के साथ घर के कामों में हाथ बटाने के बाद जो भी तीन से चार घंटे का समय मिलता था, उसी में अपनी पढ़ाई करती थी।

किसान की बेटी बढ़ाया मान, चिकित्सक बनने का सपना
इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 88.40 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां स्थान प्राप्त करने वाली स्नेहा पटेल चिकित्सक बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती हैं। स्नेहा अपने मामा संजय के यहां रहकर पढ़ाई करती हैं। स्नेहा के पिता राजकुमार किसान हैं, वहीं मां मंजू देवी गृहिणी है। मूल रूप से भदोही निवासी स्नेहा नियमित रूप से चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया। स्नेहा की इस उपलब्धि पर उनके ननिहाल में खुशी का माहौल है, आसपास के लोग बेटी की मेहनत की तारीफ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed