फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Students from ordinary families have made their mark in varanasi make doctors engineers

UP Board: साधारण परिवार के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बनना चाहता हैं डॉक्टर, इंजीनियर तो कोई कृषि वैज्ञानिक

Sat, 26 Apr 2025 02:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 PM IST
सार

UP Board News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र में अलग करना चाहते हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले इन विद्यार्थियों की मेहनत काफी सराही जा रही है। अभिभावकों और गुरुजनों का आत्मविश्वास बढ़ गया है।

विज्ञापन
UP Board Students from ordinary families have made their mark in varanasi make doctors engineers
श्रीप्रकाश इंटर काॅलेज रोहनिया में परिणाम देखतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Topper: सफल छात्रों में से कई ऐसे हैं, जिन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया है। रोहनिया के शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज मनियारीपुर की छात्रा खुशी पटेल ने इंटरमीडिएट में जिले में 10वां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


खुशी का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होकर देश की सेवा करना है। पिता मटरु पटेल पावरलूम चलाते हैं, जबकि माता रीना देवी गृहिणी हैं। दो बहन और एक भाई में बीच की खुशी की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


देवबाणी इंटर कॉलेज छितौनी के आदित्य कुमार यादव ने इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 93.67 प्रतिशत अंक हासिल किया था। किसान पिता शंभु यादव और गृहिणी माता पूनम देवी के पुत्र आदित्य सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जानवी मौर्या के पिता अनिल कुमार मौर्य बिजली मिस्त्री हैं और जानवी शोध कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। बड़ागांव के मां भगवती इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका कन्नौजिया ने 453 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की छात्रा खुशी देवी ने 575 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। दानगंज के दीपराज इंटरमीडिएट कॉलेज कटारी की छात्रा सौम्या यादव ने इंटरमीडिएट में 448 अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किए।

गांव के बच्चे दिखा रहे अपना हनुर

  • राजातालाब : श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार की छात्रा पायल विश्वकर्मा ने इंटरमीडिएट में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। उनका सपना चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है। पिता देवनाथ विश्वकर्मा अलमारी की दुकान चलाते हैं और माता सुषमा गृहिणी हैं। 
  • मिर्जामुराद : अंबिका प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा चित्रांशी कुशवाहा ने बताया कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। पिता उपेंद्र कुशवाहा स्क्रीन पेंटिंग का काम करते हैं और माता सीमा देवी गृहिणी हैं। 
  • सेवापुरी : कस्तूरबा गांधी महिला इंटर कॉलेज की छात्रा नैंसी सिंह पटेल ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिता दिव्यांग हैं और माता शिक्षा मित्र हैं। सर्वोदय इंटर कॉलेज के अभी यादव ने 95.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। पिता किसान और माता आंगनबाड़ी सहायिका हैं। अभी इंजीनियर बनना चाहते हैं।
  • हरपालपुर :  जगनरायण इंटर कॉलेज हरपालपुर की छात्रा सौम्या सेठ ने इंटरमीडिएट (बायोलॉजी) में 89.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। पिता घनश्याम सेठ सराफा की दुकान चलाते हैं और माता अनिता सेठ गृहिणी हैं।
  • सारनाथ : प्रिया यादव ने इंटरमीडिएट (गणित वर्ग) में जिले की टॉपर सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। पिता मुनीब यादव मार्बल मिस्त्री हैं और माता सुमन देवी गृहिणी हैं। प्रिया रोज 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर नवापुरा में धर्म चक्र विहार इंटर कॉलेज जाती थीं। बताया कि रोज 6 घंटे की पढ़ाई और मेहनत से उन्हें सफलता मिली है। प्रिया का लक्ष्य इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर देश की सेवा करना है।
  • जक्खिनी : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के कृषि विषय के छात्रों ने भी विद्यालय का मान बढ़ाया है। आदर्श यादव और अजय प्रजापति ने इंटरमीडिएट में चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया है। आदर्श कृषि वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, जबकि अजय का लक्ष्य जिला कृषि अधिकारी बनना है। सरदार पटेल इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा काजल यादव ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed