UP Board Result 2022: इंटर में बनारस के 90.52% और 10वीं में 90.53 फीसदी परीक्षार्थियों ने पाई सफलता, टॉप-10 की सूची
हाईस्कूल में शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर के छात्र आशुतोष को आठवां स्थान मिला जबकि इंटर की टॉप 10 सूची में इस बार जिले से एक भी नाम नहीं है।
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार वाराणसी जिले में 90.53 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है जबकि इंटर की परीक्षा में इस बार जिले में 90.52 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी प्रदेश स्तर की सूची में हाईस्कूल में शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर के छात्र आशुतोष को आठवां स्थान मिला जबकि इंटर की टॉप 10 सूची में इस बार जिले से एक भी नाम नहीं है।
जिले में 28 मार्च से 13 अप्रैल तक हुई परीक्षा में 131 केंद्रों पर इस बार हाईस्कूल में कुल 46489 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं 43492 ने परीक्षा दी थी। इसमें से 39374 परीक्षार्थी यानी 90.53 प्रतिशत ने सफलता पाई है। इंटर की परीक्षा में 47508 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 45016 शामिल हुए और इनमें से 40747 परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की। इंटर का पास प्रतिशत 90.52 प्रतिशत रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना के बाद से परीक्षार्थी सुबह से परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर दो बजे हाईस्कूल और शाम चार बजे इंटर का परिणाम जारी होने के बाद से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
जेल में बंद दो कैदी भी हुए हाईस्कूल में सफल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार जेल में बंद दो कैदियों ने भी सफलता अर्जित की है। परीक्षा का फार्म भरने के बाद कैदियों ने परीक्षा दी और इसके बाद से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परिणाम में कैदियों का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा।
तीन दिन बंद रहेगा क्षेत्रीय कार्यालय
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में रविवार से तीन दिन तक अवकाश रहेगा। क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह ने बताया कि प्रयागराज स्थित मुख्य कार्यालय से इसका आदेश भी जारी हो चुका है। बताया कि 19 से 21 जून तक क्षेत्रीय कार्यालय भी बंद रहेगा।
इंटर में अक्षय कसेरा जिला टॉपर
जिला स्तर पर टॉप 10 की सूची में हाईस्कूल में आशुतोष कुमार को 96.33 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान मिला है जबकि इंटर परीक्षा में श्रीवल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरवनाथ की छात्रा अक्षरा कसेरा ने 90.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
एक नजर में परीक्षा परिणाम
- हाईस्कूल
पंजीकृत पास छात्र छात्रा पास प्रतिशत
46489 39374 18823 20551 90.53
- इंटरमीडिएट
47508 40747 19626 21121 90.52
जिले के टॉपर की सूची
रैंक नाम पास प्रतिशत विद्यालय
1 आशुतोष कुमार 96.33 प्रतिशत शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर
2 अमित यादव 95.17 प्रतिशत देववानी इंटर कॉलेज छितौनी
3 अमर कुमार मौर्या 95.00 प्रतिशत श्री एपीएस बीएनआईसी भैरव तालाब
4 मौसम यादव 94.33 प्रतिशत मां भगवती इंटर कॉलेज कोइरीपुर, बड़गांव
5 अनुज कुमार मिश्रा 94.17 प्रतिशत संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज, खालिसपुर
6 विधान सिंह 93.67 प्रतिशत बीटीएसएचएस स्कूल, कमच्छा
6 नैनसी ओझा 93.67 प्रतिशत विद्या विहार इंटर कॉलेज, सालारपुर
7 शिवम वर्मा 92.83 प्रतिशत संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज, खालिसपुर
7 अवनीश पटेल 92.83 प्रतिशत एसबीएमआईसी, बर्जी नयापुर
8 एस. विश्वकर्मा 92.17 प्रतिशत उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी
9 आकांक्षा पटेल 92.00 प्रतिशत विद्यामंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुरही बखरियां
10 अंकिता सोनकर 91.83 प्रतिशत रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज भोजुबीर
10 अजय कुमार 91.83 प्रतिशत केएमआईसी कंदवा पुर्वी
10 कौशल कांत पाल 91.83 प्रतिशत शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर
10 संध्या पाल 91.83 प्रतिशत राष्ट्रीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करसड़ा बच्छांव
10 निहारिका मौर्या 91.83 प्रतिशत बीएसआईसी पैगंबरपुर सारनाथ
1 अक्षरा कसेरा 90.60 प्रतिशत श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरवनाथ
2 अंजू त्रिपाठी 90.20 प्रतिशत निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज
3 वैभव वर्मा 89.20 प्रतिशत श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर
4 खुशी सिंह 89.00 प्रतिशत सुधाकर महिला इंटर कॉलेज पांडेयपुर
5 अमिषा पटेल 88.60 प्रतिशत अमर ज्योति जोखन इंटर कॉलेज लक्षकरपुर
6 स्नेहा पटेल 88.40 प्रतिशत कालिकाधाम इंटर कॉलेज सेवापुरी
6 सुनील प्रजापति 88.40 प्रतिशत शिवचरण स्मारक इंटर कॉलेज मेहंदीगंज राजातालाब
7 करिश्मा यादव 88.20 प्रतिशत श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब
8 करण पाल 88.00 प्रतिशत अटल विहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज श्रवणपुर
9 अर्चना पाल 87.40 प्रतिशत श्री बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव
9 कोमल वर्मा 87.40 प्रतिशत कालिकाधाम इंटर कॉलेज सेवापुरी
9 राजन कुमार 87.40 प्रतिशत दीपराज इंटर कॉलेज कटारी
10 आशुतोष प्रजापति 87.20 प्रतिशत अर्जुन प्रसाद इंटर कॉलेज खजूरी मिर्जामुराद
10 आकांक्षा कुमारी 87.20 प्रतिशत श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज क चनार राजातालाब
10 नंदिनी मौर्या 87.20 प्रतिशत शिव कुमारी बालिका इंटर कॉलेज पिंडरा
आईएएस बनना है टॉपर आशुतोष का सपना
मजदूर के बेटे ने हासिल किया दूसरा स्थान
यूपी बोर्ड दसवीं के परिणाम में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले देववाणी इंटर कॉलेज छितौनी के छात्र अमित यादव एक मजदूर के बेटे हैं। उन्होंने 95.17 अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका सपना साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। दो भाइयाें में बड़े अमित ने बताया कि परीक्षा के लिए शुरू से तैयारी में जुटा रहा, जिसकी बदौलत ही आज यह सफलता हासिल की है। किसी तरह पिता मार्बल की दुकान में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं जबकि माता गृहिणी है।
अमर को गणित में मिले 100 अंक
तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमर कुमार मौर्या ने परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कि ए हैं। उन्हें गणित में 100 में 100 अंक हासिल करने के साथ ही अंग्रेजी व संस्कृत में 98 अंक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा फार्म भरने के बाद से ही पढ़ाई शुरू की और टॉपर की सूची में नाम आने के सपने को साकार करने में जुट गया। परीक्षा से पहले तक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद उसे अच्छी तरह से दोहराया भी। उधर बेटे की इस उपलब्धि पर पिता अभय मौर्या व माता वंदना देवी काफी खुश हैं।
शिक्षामित्र के बेटे ने पाई सफलता
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पांचवां स्थान पाने वाला अनुज कुमार मिश्रा भी आगे चलकर आईएएस बनना चाहत हैं। अनुज के पिता सुशील कुमार मिश्र एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, वहीं मां शीला देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। अनुज ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद व उनकी बड़ी बहन प्रेरणास्रोत हैं। अनुज ने परीक्षा को लेकर शुरू से अपनी तैयारी रखी थी। आज सफलता पाने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।