UP Board Result 2019 : चंदौली में प्रीतम ने हाईस्कूल तो निलेश ने इंटरमीडिएट में मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गए। चंदौली में हाईस्कूल में जय बंजरंग इंटर कॉलेज तारापुर के छात्र प्रीतम कुमार ने 93.33 फीसदी और इंटर की परीक्षा में आरडी मिर्जा देवी इंटर कॉलेज के छात्र निलेश कुमार ने 84.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
वहीं हाईस्कूल में आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया की छात्रा संगीता 92.83 अंक के साथ दूसरे और हरिद्वार इंटर कॉलेज की प्रतिभा मौर्या 91.67 अंकों के साथ तीसरे स्थान पाने में सफल रही। दोपहर बाद परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार भी खत्म हो गया।
इसी तरह इंटरमीडिएट में आरएन इंटर कॉलेज बैरी चकिया के छात्र रोहित केशरी 84.60 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और अशोक इंटर कालेज बबुरी के सौरभ कुमार तथा वाल्मिकी इंटर कॉलेज बलुआ की छात्रा स्वाति 83.40 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहीं।
इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत और व्यक्तिग 75535 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल में 42259 और इंटरमीडिएट में 33096 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जो बोर्ड परीक्षा 2018 की तुलना में 18 हजार परीक्षार्थी कम शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 68.79 और इंटर में 51.58 फीसदी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।