फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board names 20 exam centers, ten new centers created

यूपी बोर्डः बीस परीक्षा केंद्रों के नाम कटे, दस बनाए गए नए केंद्र, प्रस्तावित 145 केंद्रों की सूची का इंतजार

Fri, 12 Feb 2021 09:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
UP board names 20 exam centers, ten new centers created
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

जिला स्तरीय समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद को जिले में 145 केंद्रों की प्रस्तावित सूची भेज दी गई है। इसमें जहां पहले से परिषद की ओर से जारी 135 केंद्र में 20 का नाम कट गया है, वहीं दस और केंद्र बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने परिषद की ओर से सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से 24 अप्रैल से 12 मई तक परीक्षा कराई जाएंगी। इधर परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद  छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालयों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब 20 दिन तक चलने वाली परीक्षा में कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस वजह से पहले जहां एक सीट पर दो-दो छात्र बिठाए जाते थे, वहीं इस बार एक ही बिठाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कमरे में 20 से 22 छात्र ही रह सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ही जिले में 135 संभावित केंद्रों की सूची पहले ही जारी की गई थी। उसके बाद जब विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई तो 135 के सापेक्ष 200 से अधिक आपत्तियां आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आधे से ज्यादा विद्यालयों ने छात्रों का केंद्र दूर भेजे जाने जबकि संसाधन होने के बाद भी केंद्र न बनाए जाने के 50 से अधिक मामले आए थे। जिलाधिकारी के निर्देशन वाली जिला स्तरीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परिषद को सूची भेज दी है।

इसमें पहले से केंद्र बने 16 विद्यालयों ने अपना नाम काटे जाने का जो प्रस्ताव दिया था, उसे भी स्वीकार करते हुए उनकी जगह नए विद्यालयों को केंद्र बना दिया गया। साथ ही दस नए केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव समिति ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 
 

कल से होंगे प्रैक्टिकल, विद्यालयों में तैयारियां पूरी
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13 फरवरी से 22 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। विद्यालयों में इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 
 

शहर के कई नामचीन विद्यालयों का नाम जुटा
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए शहर में ही कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनके पास संसाधन तो पूरे हैं लेकिन केंद्र नहीं बनाया जा सका था। जब आपत्तियां मांगी गई तो इन विद्यालयों ने अपनी आपत्तियां जताई थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने जो माध्यमिक शिक्षा परिषद को प्रस्ताव भेजा है उसमें शहर के मैदागिन, नदेसर, अर्दली बाजार स्थित कई जगहों पर सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने का सुझाव दिया है। 
 

परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित संख्या 145 करने की रिपोर्ट परिषद को भेजी गई है। इसमें कुल तीस नए विद्यालयों का नाम जोड़ा गया है। इसमें 20 तो पहले से बने 135 केंद्रों से हटने वालों की जगह है जबकि दस नया बनाया गया है। जल्द ही फाइनल सूची जारी हो जाएगी।
डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक 


एक नजर में बोर्ड परीक्षा
परीक्षा केंद्र-145 प्रस्तावित 
कुल परीक्षार्थी- 1,03,940
हाईस्कूल-52873
इंटरमीडिएट-51067

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed