फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Face reading will be done at the gate of the examination center

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्र के गेट पर होगी फेस रीडिंग

Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Face reading will be done at the gate of the examination center
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अब नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कठोर उठाएगा। फर्जी परीक्षार्थियों पर भी नजर रखी जाएगी। इस बार केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की फेस रीडिंग की जाएगी। ताकि गलत और सही की पहचान हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि फेस रीडिंग के अलावा प्रवेश पत्र, परिचय पत्र, आधार कार्ड के माध्यम से भी जांच की जाएगी। फोटो का भी मिलान किया जाएगा। फॉर्म की फोटो में भिन्नता पाई जाती है तो परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी करने वाले विद्यालय के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार कॉपियों की बार कोडिंग भी की जाएगी। ए और बी कॉपियों के रंगों में परिवर्तन भी किए जाएंगे। रंग और बारकोड की मदद से फर्जी कॉपियां पकड़ ली जाएंगी। बताया कि बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में कराने का कार्यक्रम जारी किया गया है। वाराणसी मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चरण में दो से 9 फरवरी के बीच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed