फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Examination Evaluation: Mobile phones will be collected at the centres, activities of examiners will be monitored.

Health News Varanasi:मौसम में बदलाव से ओपीडी में रोज पहुंच रहे वायरल और सर्दी के 30 मरीज

Tue, 12 Mar 2024 12:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination Evaluation: Mobile phones will be collected at the centres, activities of examiners will be monitored.
दिन में तेज धूप होने से गर्मी लगने लगी है। सुबह और रात को नम पछुआ हवाओं से सिहरन भी महसूस हो रही है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। मंडलीय, जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में रोज 30 मरीज वायरल फीवर के साथ ही सर्दी, खांसी के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादलों की आवाजाही जारी होने के साथ ही हवा में नमी भी बढ़ी थी। यही कारण था कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस बीच हवा में नमी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है, इस कारण सिहरन लग रही है। लिहाजा सर्दी, खांसी की समस्या बढ़ी है। सोमवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बाल रोग विभाग में खांसी से परेशान बच्चों को लेकर लोग पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता का कहना है कि इस समय 100 बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं, 30 से 40 में नाक जाम होने, बुखार, खांसी की समस्या है। दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह का कहना है कि सुबह और रात में अभी भी हल्की ठंड बनी है। जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े जरूरी हैं।
विज्ञापन

तीखी हुई धूप अधिकतम तापमान 32 के पार
दिन का मौसम साफ होने के कारण धूप भी बहुत तीखी लग रही है। सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार थमी रही। इस कारण धूप भी बहुत असरदार रही। तापमान बढ़ने के कारण शाम को भी गर्मी लग रही थी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह मौसम फिलहाल साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed