फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board examination CCTV footage will keep safe for one month

यूपी बोर्ड परीक्षाः इतने दिनों तक सुरक्षित रखना होगा सीसीटीवी फुटेज

Wed, 14 Nov 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
UP board examination CCTV footage will keep safe for one month
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के खत्म होने के बाद अब सीसीटीवी फुटेज को एक महीने तक सुरक्षित रखना होगा। ऐसा इसलिए कि किसी भी दिन की परीक्षा के बारे में सही जानकारी मिल सके और फुटेज को मिटाया न जा सके। माना जा रहा है कि केंद्रों पर परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों के बाद ही बोर्ड ने इसका फैसला लिया है।
विज्ञापन


सात फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में प्रस्तावित 150 केंद्रों की सूची भी तय की जा चुकी है। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक में होना है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में परीक्षा कराए जाने को लेकर जो केंद्र निर्धारण नीति बनाई गई हैं, उसमें परीक्षा व्यवस्था को लेकर बोर्ड ने कई बदलाव किए हैं। इसमें जहां परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक सीसीटीवी कैमरा वायस रिकार्डर के साथ लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं केंद्राध्यक्षों को परीक्षा खत्म होने के एक महीने बाद तक कैमरे की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखने को कहा गया है। इसके अलावा छात्रों के बैठने की व्यवस्था में भी 25 से अधिक छात्र के कमरे में न बैठाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed