यूपी बोर्ड परीक्षाः पांच जोन, 18 सेक्टर में बंटा वाराणसी, पांच सचल दल रखेगा नजर, सात दिन बाद होनी है परीक्षा
अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में पेपर भी भेजे जा चुके हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार पेपर भेजने की व्यवस्था में पारदर्शिता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के सकु शल संचालन के लिए जिले को पांच जोन, 18 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा पांच सचल दल का भी गठन किया गया है, जिसमें शामिल सदस्य शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही नकल विहीन परीक्षा भी कराएंगे।
अब जबकि सात दिन बाद ही परीक्षा होनी है, ऐसे में परीक्षा संबंधी तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। जिले में 131 केंद्रों पर 24 मार्च से होने वाली परीक्षा में इस बार 93 हजार छात्र-छात्रा शामिल होंगे। विभाग की ओर से केंद्रों पर कापियों के साथ ही डेस्क स्लिप, नामिनल रोल सहित सभी जरूरी सामग्री पहुंचा दी गई हैं।
अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में पेपर भी भेजे जा चुके हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार पेपर भेजने की व्यवस्था में पारदर्शिता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यहीं कारण है कि अलग-अलग चरणों में पेपर भेजे जाएंगे।
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि जिले में 131 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे जिले को 18 सेक्टर के साथ ही पांच जोन में बांटा गया है। सभी 131 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
हर दिन तैयार होगी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट
बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद हर दिन परीक्षा केंद्र वार रिपोर्ट भी तैयार कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम की अहम भूमिका होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसमें केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉपी, पेपर के वितरण से लेकर यहां परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की पूरी रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
केंद्रों पर कॉपियों का मिलान जारी
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियां केंद्रों पर पहुंचने के बाद अब प्रधानाचार्यों की ओर से उसका मिलान कराया जा रहा है। इसमें हॉईस्कूल, इंटरमीडिएट की अलग-अलग कापियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही केंद्रों पर डबल लॉक में पेपर भी रखने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को केंद्रों पर कापियों के बंडल से छात्र संख्या के हिसाब से उसका मिलान भी कराया गया। साथ ही पेपर रखने की व्यवस्थाओं को भी देखा गया।