{"_id":"5a8bf5da4f1c1b4f588b99fa","slug":"up-board-exam-jethani-giving-exam-at-the-place-of-devrani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः आजमगढ़ में नकल की हदें पार, देवरानी की जगह परीक्षा दे रही जेठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः आजमगढ़ में नकल की हदें पार, देवरानी की जगह परीक्षा दे रही जेठानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हो रही बोर्ड परीक्षा में नकल पर जहां थोड़ी पाबंदी लगी है तो वहीं कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो सारी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी नकलचियों व फर्जी परीक्षार्थियों के हौसले कम नहीं हुए है।
मंगलवार को आजमगढ़ जिले के आतापुर ओहनी स्थित जनता इंटर कॉलेज पर सुबह की पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा को गिरफ्तार किया गया। छात्रा के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा थी।
जनता इंटर कॉलेज आतापुर ओहनी पर कमरा नंबर 12 में इंब्राहिमपुर गांव निवासी प्रेमशीला पत्नी सुरेंद्र की सीट लगी थी। परीक्षा में प्रेमशीला की जगह पर उसकी जेठानी सुनीता पत्नी वीरेंद्र परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना मुखबिर से प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर मनोज कुमार सिंह को मिली। इस पर वे विद्यालय पहुंचे और परीक्षार्थियों का मिलान कराना शुरू कर दिया। रिकार्ड से मिलान कराने पर प्रेमशीला के स्थान पर परीक्षा दे रही उसकी जेठानी सुनीता पकड़ में आ गई।
पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने उसके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे।

विज्ञान की जगह बंडल से हिंदी का पेपर निकला
परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र मिलाती छात्राएं
मिर्जापुर जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की जगह बंडल से हिंदी का प्रश्नपत्र निकलने से खलबली मच गई। बाद में इन केंद्रों पर विज्ञान का प्रश्नपत्र भेजा गया। इसके चलते परीक्षा 50 मिनट देर से शुरू हुई। हिंदी की परीक्षा छह मार्च को ही हो चुकी है।
जिले में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्रों पर मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के लिए जब प्रश्नपत्र का बंडल खोला गया तो हिंदी का प्रश्नपत्र निकला। केंद्र व्यवस्थापकों ने इसकी सूचना संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल और जिला विद्यालय निरीक्षण अवध किशोर सिंह को दी गई।
इसके बाद लखनपुर मवैया स्थित आशीर्वाद इंटर कॉलेज, भारतीय उच्चतर विद्यालय लालगंज, राज नारायण इंटर कॉलेज मुड़पेेली हलिया, अनंती देवी इंटर कॉलेज मुडपेली, छानबे ब्लॉक में सूर्यपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंधुरिया, बाबू श्रीनाथ इंटर कॉलेज नीबी गहरवार, जनचेतना इंटर कॉलेज राजापुर लहंगपुर, चौधरीराम हरख सिंह इंटर कॉलेज बरगड़ा, त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज कलवारी, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज बिहसड़ा और जयदुर्गा इंटर कॉलेज ड्रमंडगंज केंद्र पर विज्ञान का पेपर भेजकर परीक्षा कराई गई। इसके चलते इन केंद्रों पर 50 मिनट देर से परीक्षा शुरू कराई गई।