UP Board Exam 2026: यूपी में नकल पर नकेल, 20 संवेदनशील केंद्रों पर लगाया जैमर; इनमें 10 पूर्वांचल के
Varanasi News: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से प्रदेश में 20 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाया गया है। इनमें से अकेले 10 पूर्वांचल में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकल माफियाओं पर नकेल और परीक्षा केंद्रों को नो मोबाइल जोन बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के 20 संवेदनशील केंद्रों पर पहली बार जैमर लगाए गए हैं। इसमें 10 जैमर सिर्फ पूर्वांचल के जौनपुर और गाजीपुर के संवेदनशील केंद्रों पर स्थापित किए गए हैं। यह जैमर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट को पूरी तरह ब्लॉक कर दे रहे हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी इन केंद्रों की निगरानी की जा रही है। नकल माफियाओं की गतिविधियों और नेटवर्क पर भी एलआईयू और एसटीएफ की नजर है। पूर्व के नकल माफियाओं और सॉल्वर गिरोह को एसटीएफ ने रडार पर लिया है।
क्षेत्रीय यूपी बोर्ड अधिकारियों के अनुसार जौनपुर और गाजीपुर के पांच-पांच इंटर कॉलेज संवेदनशील केंद्र हैं। इसमें जौनपुर के गद्दोपुर स्थित दुर्गादेवी जनता इंटर कॉलेज, तरियरी स्थित श्रीराजा राम इंटर कॉलेज, शाहगंज बरंगी प्रताप नगर स्थित श्रीराम यादव इंटर कॉलेज, रामपुर स्थित जितेंद्र रामराज पांडेय इंटर कॉलेज और पतरही कोपा स्थित आचार्य बलदेव इंटर कॉलेज पर जैमर लगाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें; Sports News: हॉकी प्रतियोगिता में ओलंपियन ललित ने यूपी पुलिस को दिलाई जीत, पढ़ें- वाराणसी की खेल की खबरें
वहीं गाजीपुर के बोगाना स्थित एमएमए इंटर कॉलेज, कासिमाबाद स्थित राजकुमार जीवीपी इंटर कॉलेज, जलालाबाद स्थित मां शारदा किसान इंटर कॉलेज, टोडरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद इंटर कॉलेज और बौरी स्थित श्रीअंबिका यादव इंटर कॉलेज में जैमर लगाया गया है।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि यह जैमर परीक्षा केंद्र के आसपास के क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल को पूरी तरह से ब्लाॅक कर देते हैं। इससे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये पेपर लीक को रोका जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में तो जैमर का उपयोग पहले से हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार नई नियमावली के तहत यदि नकल करते हुए पकड़े जाते हैं तो आजीवन कारावास या एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
अधिकारी बोले
यूपी बोर्ड से संबद्ध वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में बनाए गए संवेदनशील केंद्राें पर विशेष निगरानी की जा रही है। जौनपुर और गाजीपुर के संवेदनशील केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं। एसटीएफ भी लगाई गई हैं। 24 घंटे निगरानी कंट्रोल रूम से हो रही है। -विनोद राय, अपर सचिव