फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports News of Olympian Lalit Upadhyay leads UP Police to victory in hockey competition

Sports News: हॉकी प्रतियोगिता में ओलंपियन ललित ने यूपी पुलिस को दिलाई जीत, पढ़ें- वाराणसी की खेल की खबरें

Sat, 21 Feb 2026 02:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 02:12 PM IST
सार

हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन फॉरवर्ड खेलकर ओलंपियन ललित उपाध्याय ने यूपी पुलिस की टीम को जीत दिलाई। वहीं दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में रंजीत ने 32 गेंद में 34 रन बनाकर यूपी को पूर्ण अंक दिलाया। पढ़ें- अन्य खबरें
 

विज्ञापन
Varanasi Sports News of Olympian Lalit Upadhyay leads UP Police to victory in hockey competition
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी पुलिस टीम के कप्तान ओलंपियन मैदान पर कप्तान की भूमिका में नजर आए। फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित ने टीम का नेतृत्व करते हुए जूनियर खिलाड़ियों को गोल के मौके उपलब्ध कराए। इसका असर यह रहा कि पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली यूपी पुलिस की टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में आर्मी नोड जालंधर की टीम को 6-1 से हराकर चार अंक जुटाए और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी।
विज्ञापन


लीग मैच में शुक्रवार को खेले गए तीसरे मैच में आर्मी नोड जालंधर टीम के केसी लगुन ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद यूपी पुलिस की टीम ने कलात्मक हॉकी खेली और पलटवार करते हुए खेल के तीसरे मिनट में अंकित प्रजापति ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद खेल के छठवें मिनट में मो. हारिस ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए टीम का स्कोर 2-1 कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: हादसों में दो मौत, एक खुदकुशी, भाजपा नेता समेत नौ पर एफआईआर का आदेश समेत प्रमुख खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


22वें मिनट में अनवर उल्लाह शा ने तेज मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। खेल के 30वें मिनट में अंकित प्रजापति ने अपना दूसरा और टीम के लिए चौथा गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त 4-1 दिला दी। खेल के 39वें और 49वें मिनट में अनवर उल्लाह शा ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 6-1 से जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच यूपी पुलिस के मो. हारिस को दिया गया।

यूपी एकादश ने यूनियन बैंक मुंबई की टीम को 2-1 गोल से हराया

इससे पहले प्रतियोगिता के चौथे दिन के पहले मैच में यूपी एकादश ने यूनियन बैंक मुंबई की टीम को 2-1 गोल से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए। मैच की शुरुआत धीमी रही। दोनों टीमों के रक्षात्मक खेल की वजह से पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरे क्वार्टर के 32वें मिनट में यूनियन बैंक के कप्तान तेजस चवान ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद यूपी एकादश ने प्रतिआक्रमण करते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और फॉरवर्ड उज्ज्वल पाल ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल जारी रखा। यूपी एकादश के प्रदीप यादव ने मैदानी गोल कर टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। मैन ऑफ द मैच यूपी एकादश के प्रदीप यादव को चुना गया। निर्णायक भूमिका में विनायक कुमार, संदीप पाठक, गुरूप्रीत सिंह, देवेष चैहान, रजनीष गौतम, राजेंद्र सिंह और विवेक सोनी ने योगदान दिया। इस मौके पर डॉ. गौरीशंकर सिंह, प्रशांत सिंह, राजन सिंह, डॉ. मंजूर आलम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

एयरफोर्स नई दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 7-0 से हराया

दूसरे मैच में एयरफोर्स नई दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में बीएसएफ जालंधर को 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। खेल का पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर के 23वें मिनट में एयरफोर्स के सुखनाथ गुरिया का तेज शॉर्ट गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल में समा गया और टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद खेल के 30वें और 38वें मिनट में चरियप्पा एम ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया। 42वें मिनट में लवदीप ने मैदानी गोल कर स्कोर 4-0 किया। 43वें मिनट में प्रदीप ने गोल कर स्कोर 5-0 किया। 44वें मिनट में सागर सिंह गोल कर स्कोर 6-0 किया और 55वें मिनट में प्रदीप ने अपना दूसरा और टीम का सातवां गोल कर टीम को विजेता बनाया। मैन ऑफ द मैच एयरफोर्स दिल्ली के प्रदीप को चुना गया।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियां और संचालक समेत सात गिरफ्तार

यूपीबीआई के गोलकीपर को यलो कार्ड

पहले मैच में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के गोलकीपर प्रतीक सोलंकी को 56वें मिनट पर गलत टिप्पणी करने के कारण यलो कार्ड मिला। इसके बाद टीम को दूसरे गोलकीपर को मैदान पर बुलाना पड़ा और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन का एक खिलाड़ी बाहर भेजा गया। दूसरे मैच में एयरफोर्स के विनायक हाडें को 59वें मिनट में यलो कार्ड मिला और अंपायर ने उन्हें पांच मिनट के लिए बाहर भेज दिया। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंपायर ने यूपी पुलिस के दो खिलाड़ियों को सर्वाधिक यलो कार्ड दिए। मैच के 60वें मिनट में मोहम्मद हारिस और राजेध चौधरी को विरोधी खिलाड़ी को गलत टैकलिंग के लिए यलो कार्ड मिला। इस वजह से मैच समाप्त होने से पहले 10 मिनट तक यूपी पुलिस की टीम 10 खिलाड़ियों से खेली।

आर्मी नोड और सीआईएसएफ मैच पर यूपी पुलिस की नजर

प्रतियोगिता में दो मैच से यूपी पुलिस के पास चार अंक हैं, जबकि सीआईएसएफ के पास सिर्फ एक अंक है। अगला मुकाबला सीआईएसएफ और आर्मी नोड जालंधर के बीच खेला जाएगा। अगर इस मैच में सीआईएसएफ टीम आर्मी नोड जालंधर को 6 गोल से हरा देती है तभी वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। दोनों टीमों के पास एक-एक मैच अभी खेलना है। चार अंकों के साथ यूपी पुलिस की निगाह अगले मैच पर है।

दिव्यांग क्रिकेट में रंजीत ने 32 गेंद में 34 रन बनाकर यूपी को दिलाया पूर्ण अंक

Varanasi Sports News of Olympian Lalit Upadhyay leads UP Police to victory in hockey competition
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगाता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर की स्मृति में टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार दोपहर रुइया मैदान पर शुरू हुई। ट्रॉफी के दसवें संस्करण के उद्घाटन मैच में रंजीत ने 32 गेंद में चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली और सीरीज में उत्तर प्रदेश को दो अंक की बढ़त दिलाई।

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज (बेस्ट ऑफ 3) फॉर्मेट पर आधारित है। इसमें तीन में से दो मुकाबले जीतने वाली टीम टूर्नामेंट की विजेता बनेगी। बिहार के कप्तान कुमार देव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज अमित कुमार ने 36 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 40 रन बनाए और बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रनों का स्कोर बनाया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: हादसों में दो मौत, एक खुदकुशी, भाजपा नेता समेत नौ पर एफआईआर का आदेश समेत प्रमुख खबरें

यूपी की ओर से दिनेश कुमार और जेपी सिंह ने 2-2 विकेट लिए। उत्तर प्रदेश की टीम ने जवाब में 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश की ओर से रंजीत ने 32 गेंद में चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए। बिहार की ओर से दीपक और प्रताप ने एक-एक विकेट लिया। रंजीत सिंह को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इससे पहले विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद, बीएचयू के महासचिव प्रो. एके नेमा ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेल शुरू कराया। संचालन डॉ. उत्तम ओझा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय चौरसिया ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक चौरसिया, राजन श्रीवास्तव, डॉ. मनोज तिवारी, युग तिवारी, अभिषेक पांडेय, नमिता सिंह, मदन मोहन वर्मा और डॉ. तुलसी दास उपस्थित रहे।

भारत और नेपाल के बीच कराया जाएगा दिव्यांग क्रिकेट

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, नेपाल की सांसद रेखा यादव ने कहा कि जल्द ही भारत और नेपाल के बीच दिव्यांग क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी हार-जीत के लिए नहीं बल्कि दिल से खेलते हैं। दिव्यांगजनों के साथ पारिवारिक स्तर पर भी भेदभाव होता है, लेकिन यदि उन्हें अवसर प्रदान किया जाए तो वे सभी क्षेत्रों में उच्च प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

सारनाथ अखाड़े में हमीद इरानी के खिलाफ खेलेंगे महाराष्ट्र के पहलवान
चतुरी खलीफा व भोतू उस्ताद व्यायामशाला की ओर से दंगल का आयोजन रविवार को महाबोधि इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। वर्ष 2023 में दंगल खेल चुके हमीद इरानी का मुकाबला इस बार महाराष्ट्र के पहलवान रवि तावड़े से होगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष पाल ने शुक्रवार दोपहर सारनाथ में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

आयोजन सदस्य लाल बहादुर ने बताया कि दंगल का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे। इसमें ईरानी पहलवान हमीद इरानी, महाराष्ट्र के ओमकार वोगले, प्रदीप बघेल और पृथ्वी राज पाटिल, मुलायम यादव, यूपी केसरी बरेका के सन्नी गिरी और किशन यादव सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पहलवान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भइया लाल पाल, संजय पाल, संतोष पाल आदि उपस्थित थे। गत वर्ष 2023 में हमीद इरानी और बनारस के किशन यादव के बीच दंगल बराबरी पर छूटा था। 

नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय कराटे के लिए टीम चयनित

नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कराटे टीम का चयन ट्रायल शुक्रवार को गहनी स्थित शीयट कॉलेज में आयोजित हुआ। इसमें विद्यापीठ से संबंधित महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 20 अंकों के साथ शीएट कॉलेज की टीम ने प्रथम और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कैम्पस की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष सिंह, नवीन सिंह, डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह और जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी उपस्थित रहे। 

अनमोल ने 80 गेंद पर खेली शतकीय पारी
क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बाबू तैलंग मेमोरियल सीनियर जिला क्रिकेट लीग जॉर्डन मैदान पर आनंद क्रिकेट क्लब (एसीए) और सुभाष चंद स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेली गई। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष चंद स्पोर्ट्स क्लब की टीम 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 143 रन पर ऑल आउट हो गई। यह मैच एसीए की टीम ने 111 रन से जीत लिया। इसमें 80 गेंद में 127 रन नाबाद बनाने वाले अनमोल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  

बीएचयू के नए खेल कैलेंडर में शामिल होगा तीन-ए-साइड बास्केटबॉल
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नए वार्षिक खेल कैलेंडर में तीन-ए-साइड बास्केटबॉल को शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से इस बाबत प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए नए खेलों को कैलेंडर में जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इससे यहां के खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलेंगे। इस खेल में महिला और पुरुष वर्ग की टीमें बनाई जाएंगी। खिलाड़ियों को अलग-अलग सत्र में अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए कोच की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएचयू के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच मिलें, इसका खयाल नए खेल कैलेंडर में रखा जाएगा।

पांच राष्ट्रीय खेल चुकी वंशिका के सात गोल से स्टार क्लब सेमीफाइनल में पहुंची

Varanasi Sports News of Olympian Lalit Upadhyay leads UP Police to victory in hockey competition
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पांच राष्ट्रीय खेल चुकी वंशिका प्रजापति के पांच गोल की मदद से स्टार क्लब सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को खेले गए स्टार क्लब ने सुखनंदन पटेल बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी क्लब को 21-20 गोल से पराजित कर दिया।
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। स्टार क्लब की तरफ से वंशिका प्रजापति और आयुषी पाल ने बाएं छोर से आक्रमण की शुरुआत की। वहीं, वाराणसी क्लब की तरफ से रितिका पटेल और पायल यादव ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 10-10 के बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति में बदलाव किया और छोटे पास और रक्षात्मक खेल की रणनीति अपनाई। साथ ही समय-समय पर तेज खेल के जरिए एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर हमले किए। मैच का निर्णायक गोल खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले स्टार क्लब की अटैकर तनु विश्वकर्मा ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 21-20 गोल से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया।

पहला सेमीफाइनल आज
यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 21 फरवरी को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली इंपीरियल क्लब और यूथ क्लब ने सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल 22 फरवरी को स्टार क्लब और रॉयल क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed