फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Distance of centers will be decided by mobile app

यूपी बोर्ड : मोबाइल एप से तय होगा केंद्रों की दूरी का निर्धारण

Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Distance of centers will be decided by mobile app
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रों को मूलभूत सुविधाओं के बारे में परिषद की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करने को कहा गया है। विद्यालयों के बीच दूरी का निर्धारण करने के लिए इस बार एक मोबाइल एप बनाया गया है। इसमें प्रधानाचार्यों को विद्यालय की फोटो अपलोड करनी होगी। बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रधानाचार्यों को समय से पहले सभी तैयारी पूरी करने को कहा है। बताया कि एप पर प्रधानाचार्यों को विद्यालय की फोटो क्लिक करनी होगी। ऐसा करते ही फोटो के साथ ही जियो लोकेशन परिषद के सर्वर पर अपलोड हो जाएगा। इससे दूरी निर्धारण संबंधी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली खामियां
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बृहस्पतिवार को तीन कॉलेजों का दौरा किया। उदय प्रताप इंटर कॉलेज, रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज क्राइस्ट नगर में व्यवस्था सही मिली। वहीं, अमर शहीद इंटर कॉलेज आयर में खामियां देखने को मिली। बताया कि छात्रों से बातचीत करने पर शिक्षण कार्य संतोषजनक नहीं मिला। परिसर में सफाई भी नहीं थी। छात्रों की साइकिल, शिक्षकों के वाहन भी बेतरतीब खड़े थे। पीने का पानी भी नहीं था। नाराज जिला विद्यालय निरीक्षक ने अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article